व्यापार

कलेक्टर को ज्ञापन: गैस एजेंसी पर मनमानी और उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार के हैं आरोप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कलेक्टर को ज्ञापन: गैस एजेंसी पर मनमानी और उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार के हैं आरोप

भास्कर न्यूज | उदयपुर सूरज भारत गैस एजेंसी उदयपुर के खिलाफ उदयपुर के 24 से अधिक ग्रामीणों ने सरगुजा कलेक्टर को शिकायत सौंपकर गैस सिलेंडर वितरण में कथित अनियमितता, अधिक राशि वसूलने, उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार व धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गैस सिलेंडर लेने के दौरान उपभोक्ताओं के गैस कार्ड में सिलेंडर नंबर दर्ज किया जाता है। वहीं दूसरी बार सिलेंडर लेने पर समान नंबर का सिलेंडर नहीं देने और अलग से चार्ज लेने की बात कही गई है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि इस तरह की प्रक्रिया नियमों के विपरीत है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ उपभोक्ताओं से ओटीपी लेकर और बिना कार्ड के गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के नाम पर सब्सिडी का लालच देकर सिलेंडर कथित तौर पर 2500 रुपए तक में बेचने की शिकायत सामने आई है। इसके अलावा सिलेंडर की होम डिलीवरी के नाम पर निर्धारित राशि से अधिक वसूली और गैस चूल्हा व लाइटर-पाइप के नाम पर अतिरिक्त शुल्क लेने का भी आरोप है।

शिकायत में कहा कई बार सिलेंडर बिना ओटीपी के नहीं देने की बात कह डराने-धमकाने तथा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। ग्रामीणों ने इसे लेकर भी जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

साथ ही एजेंसी के नाम से जारी लाइसेंस की जांच करते हुए आवश्यकता पड़ने पर उसे निरस्त करने तथा क्षेत्र के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए किसी अन्य जिम्मेदार व्यक्ति को गैस एजेंसी संचालन की जिम्मेदारी देने की मांग की गई है। मैं ऑफिस में नहीं रहता तो दुर्व्यवहार कैसे संभव है ^इस सम्बन्ध में गैस संचालक नीरज बारी ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए जा रहे आरोप गलत है।

मैं आफिस में नहीं रहता हूं तो मैं किसी से दुर्व्यवहार कैसे कर सकता हूृं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।