खेल

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक आयोजित, अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक आयोजित, अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने तथा जनहित से जुड़े प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया श्री शैलेन्द्र सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत निराकृत प्रकरणों की समीक्षा की गई।

आगामी जनविश्वास शिविर उद्गंवा में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को शिविर में समय पर उपस्थित होकर अधिक से अधिक समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली विभागीय गतिविधियों की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 2 से10 अक्टूबर तक सेवा सेतु अभियान -सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का होगा आयोजन इस अभियान के अंतर्गत हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जायेंगे।

जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को 3 अक्टूबर, नगर पालिका एवं नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को 4 अक्टूबर को अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा सेतु शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर, प्रदर्शनी का आयोजन, हितग्राही मूलक योजनाओं की ऑन स्पॉट डिलीवरी की जाएगी।

2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक सेवा से संकल्प अभियान के अन्तर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम का होगा आयोजन। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि 2 अक्टूबर को ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत जिले के विभिन्न स्थानों, नदियों, तालाबों एवं मंदिरों के आसपास स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएं।

उन्होंने सभी अधिकारियों से इन गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता कर अपने दायित्व का निर्वहन करने को कहा। कलेक्टर ने आरटीओ अधिकारी को जिले में सड़क सुरक्षा अभियान प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। वहीं जिला आबकारी अधिकारी एवं सामाजिक न्याय विभाग को नशामुक्ति जागरूकता अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ साथ रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता ही सेवा, स्वास्थ्य जांच शिविर, योग एवं ध्यान सत्र, नशा मुक्त भारत जागरुकता सरक सुरक्षा, जागरुकता पोषण एवं एनीमिया, जागरुकता इत्यादि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। गौशालाओं एवं एमपीबी के लंबित बिलों की समीक्षा कलेक्टर ने रिक्त गौशालाओं से संबंधित समस्याओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पंचायतवार एमपीबी के लंबित बिलों एवं उनकी प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को लंबित बिलों के निराकरण में तेजी लाने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।। पेंशन एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की समीक्षा नगर पालिका एवं जनपद पंचायत अधिकारियों को दिव्यांगजन, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत डीएलसी में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर नेसभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के संबंध में सुपरवाइजर्स की बैठक लेकर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी के निर्देश कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि नाम सुधार के प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

इसके साथ ही बंटवारा, सीमांकन, नामांतरण तथा नाम एवं रकबा सुधार से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समयसीमा में निराकृत करने के निर्देश बैठक में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित एवं निराकृत प्रकरणों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में प्रकरण निर्धारित समयसीमा से बाहर लंबित नहीं रहना चाहिए। बड़ौनी नगरपालिका के एक प्रकरण समय सीमा से बाहर जाने पर उन्हें जुर्माना राशि भरने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एएनसी रजिस्टर्ड महिलाओं की समग्र आईडी निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक गति लाने के निर्देश दिए गए।

भू-अभिलेख पोर्टल की ई-केवाईसी में तेजी लाने के निर्देश कलेक्टर श्री वानखड़े ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि भू-अभिलेख पोर्टल पर तहसीलदार, आरआई एवं पटवारियों की प्रोफाइल ई-केवाईसी सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में अपेक्षित प्रगति लाते हुए लंबित प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए।

कलेक्टर श्री वानखड़े ने फसल गिरदावरी एवं फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। समयसीमा बैठक में हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी की पिछली बैठक में अनुपस्थिति पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। बैठक में खेल अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में कलेक्टर ने अंतरविभागीय मुद्दों एवं टीएल लंबित पत्रकों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।