राज्य

कम बारिश को देखते हुए किसानों को कम पानी वाली फसलों और फसल विविधीकरण की सलाह, महिदपुर के मकला में आत्मा योजना के तहत कृषक संगोष्ठी आयोजित; रबी फसल चयन, फार्मर आईडी और ई-टोकन से उर्वरक उठाव की दी जानकारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
कम बारिश को देखते हुए किसानों को कम पानी वाली फसलों और फसल विविधीकरण की सलाह, महिदपुर के मकला में आत्मा योजना के तहत कृषक संगोष्ठी आयोजित; रबी फसल चयन, फार्मर आईडी और ई-टोकन से उर्वरक उठाव की दी जानकारी

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आत्मा योजना अंतर्गत शनिवार को विकासखंड महिदपुर के ग्राम मकला में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णाबाई शिवनारायण सूर्यवंशी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में संयुक्त संचालक कृषि श्री आर.पी.एस. नायक विशेष अतिथि तथा उपसंचालक कृषि एवं परियोजना संचालक आत्मा श्री के.एस.

कैन की उपस्थिति रही। संगोष्ठी में किसानों को वर्तमान कृषि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए रबी मौसम की तैयारियों एवं फसल चयन के संबंध में महत्वपूर्ण तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया। कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए किसानों को आगामी रबी मौसम में कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों को प्राथमिकता देने तथा फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी गई।

अधिकारियों ने किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के महत्व की जानकारी देते हुए इसे समय पर अपडेट कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ई-टोकन के माध्यम से उर्वरक का अग्रिम उठाव करने की प्रक्रिया एवं इसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। कृषि अधिकारियों ने कहा कि बदलती मौसम परिस्थितियों में किसानों को पारंपरिक फसल पद्धति के साथ-साथ फसल विविधीकरण, उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन और वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाना चाहिए।

इससे कृषि में जोखिम कम करने के साथ उत्पादन एवं आय को स्थिर रखने में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री किशोर माली, क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी श्री भूपसिंह सेमिल, बीटीएम श्री दयाराम चांदना, श्री राजेश चौहान, श्री शुभम पटेल सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में किसानों ने कृषि से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर अधिकारियों से चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।