Kamala Saryu Express: 400 भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर पहली बार जनकपुर धाम पहुंची ट्रेन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
(शिरिष बी प्रधान) काठमांडू, 24 नवंबर भगवान राम के जन्मस्थान व भारत के शहर अयोध्या को उनके ससुराल और माता सीता के मायके नेपाल के जनकपुर धाम को सीधी रेल सेवा से जोड़ने के लिए चलाई गई कमला-सरयू एक्सप्रेस के पहले फेरे में करीब 400 भारतीय श्रद्धालु मंगलवार को देश के तराई में बसे शहर पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के उनके समकक्ष बालेन्द्र शाह ने संयुक्त रूप से सोमवार को नयी दिल्ली से इस ट्रेन सेवा का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया था। इससे दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा मिलने और यात्रा आसान होने की उम्मीद है। इस ट्रेन ने अयोध्या कैंट और जनकपुर धाम के बीच 604 किलोमीटर की दूरी करीब 19 घंटे में पूरी की।
यह एक साप्ताहिक ट्रेन है और नेपाल में प्रवेश करने से पहले उत्तर प्रदेश और बिहार के कई कस्बों से होकर गुजरती है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जनकपुरधाम रेलवे स्टेशन पर नेपाल रेलवे कंपनी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में, नेपाल के युवा, श्रम और रोजगार मंत्री रामजी यादव और मधेश प्रांत के मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव ने तीर्थयात्रियों का स्वागत किया।
यात्रियों और भारतीय रेलवे के प्रतिनिधियों का पारंपरिक अंगवस्त्रम और फूलों की मालाओं से स्वागत किया गया। स्टेशन पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मंत्री रामजी यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह रेल संपर्क नेपाल और भारत के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोगों के आपसी संबंधों को मजबूत करेगा।
उन्होंने कहा कि इस सेवा से जनकपुर धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी जिससे व्यापार, रोजगार और स्थानीय व्यवसायों के लिए अवसर पैदा होंगे। रामजी यादव ने कहा कि वार्षिक ‘विवाह पंचमी’ उत्सव के नज़दीक आने के साथ, यह ट्रेन अयोध्या और भारत के अन्य हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जनकपुर पहुंचना आसान बना देगी।
यह उत्सव राम और सीता के पारंपरिक विवाह की याद में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री यादव ने सीमा पार आवाजाही में आने वाली बाधाओं को दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे दोनों तरफ के लोगों के बीच मौजूद करीबी पारिवारिक और सामाजिक संबंधों की वजह से उनका एक-दूसरे के यहां आना-जाना और आसान हो जाएगा।
ट्रेन प्रत्येक सोमवार को शाम 5:50 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होगी और मंगलवार को दोपहर 12:40 बजे (नेपाली समय) जनकपुर धाम पहुंचेगी। इस ट्रेन का मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढी, शीशो, मधुबनी और जयनगर में ठहराव होगा। वापसी यात्रा में, यह ट्रेन हर शनिवार को अपराह्न 1:10 बजे (नेपाली समय के अनुसार) जनकपुर धाम से रवाना होगी और रविवार सुबह 8:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
📡 स्रोत: NewsData.io
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कमला-सरयू एक्सप्रेस नेपाल के जनकपुर धाम और भारत के अयोध्या को सीधे जोड़ने वाली पहली रेल सेवा है, जिसने लगभग 400 भारतीय श्रद्धालुओं को नेपाल के तराई शहर पहुँचाया। यह ट्रेन भारत-नेपाल के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करने के उद्देश्य से चलाई गई है। इस पहल की महत्ता यह है कि यह दोनों देशों के बीच आध्यात्मिक यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाती है और सीमा पर पारस्परिक सहयोग को दर्शाती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि धार्मिक यात्राओं में सुविधा और सुरक्षा बढ़ेगी, पर्यटन और व्यापारिक गत