कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:होमगार्ड भर्ती में वसूली, 2 डॉक्टर समेत 3 अरेस्ट; टैंकर ने महिला को कुचला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →नमस्कार, कानपुर की कल (शुक्रवार) की 10 बड़ी खबरें…होमगार्ड भर्ती के मेडिकल टेस्ट में वसूली का मामला सामने आया है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि मेडिकल में अनफिट करने का डर दिखाकर उनसे रुपए मांगे गए। पुलिस की जांच में ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई है। वहीं, नवाबगंज में गोकशी के मामले में वांछित फरहान कालिया और कादिर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। इधर, भाजपा नेता रमेश यादव को बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने जांच की कमान अपने हाथों में ले ली है। पुलिस कमिश्नर ने करीब डेढ़ घंटे तक रमेश यादव से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलसिलेवार खबरें- 1.
होमगार्ड भर्ती में वसूली, 2 डॉक्टर समेत 3 हिरासत में: टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बताकर अनफिट करने का आरोप होमगार्ड भर्ती के मेडिकल टेस्ट में वसूली को लेकर गुरुवार देर शाम जमकर हंगामा हुआ। अभ्यर्थियों ने मेडिकल में अनफिट करने का डर दिखाकर रुपए मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस लाइन में एक डॉक्टर की कार में बैठे युवक अजीत को पीट दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की जांच में ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई। पढ़िए पूरी खबर…. 2.
कच्चा बादाम गाना बजते ही भड़कीं अंजलि अरोड़ा: 12 मिनट में छोड़ा मंच, बोलीं- आर्टिस्ट की रिस्पेक्ट करनी नहीं आती क्या? ‘कच्चा बादाम’ गाने के वीडियो से फेमस हुई अंजलि अरोड़ा भड़क गईं। नगाड़ा नाइट डांडिया में डीजे पर 'कच्चा बादाम' गाना बजते ही उन्हें गुस्सा आ गया। उन्होंने मंच से कहा- आर्टिस्ट की रिस्पेक्ट करनी नहीं आती क्या। बुलाइए ऑर्गनाइजर को। कहां है मैनेजमेंट। 15 अक्टूबर को मोती झील स्थित लाजपत भवन में अंजलि अरोड़ा की एक झलक पाने के लिए हजारों लोग पहुंचे। पढ़िए पूरी खबर… 3.
गोकशी के 2 आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार: पैर में लगी गोली, पुलिस ने घेरा तो फायरिंग की; 7 अक्टूबर की घटना में थे वांटेड नवाबगंज थाना क्षेत्र में गोकशी के मामले में वांटेड फरहान कालिया और कादिर शुक्रवार को फजलगंज में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लगी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। पढ़िए पूरी खबर… 4.
भाजपा नेता से 34 लाख की लूट में मिले सुराग: कमिश्नर ने डेढ़ घंटे तक दर्ज किए बयान, जेल से छूटे अपराधियों की तलाश जारी भाजपा नेता रमेश यादव को बंधक बनाकर हुई लूट का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने अब कमान अपने हाथों में ली है। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर ने अपने कैंप कार्यालय में रमेश यादव के बयान दर्ज किए। करीब डेढ़ घंटे में उनसे पूरा घटनाक्रम जाना। पढ़िए पूरी खबर… 5.
क्या आने वाले दिनों में और महंगी होगी चीनी: बढ़ती कीमतों के लिए गन्ना उत्पादन में कमी या एथनॉल जिम्मेदार?मिल के GM ने बताईं वजहें देश में चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे गन्ने की घटती पैदावार, बेमौसम और अधिक बारिश, खेती की बढ़ती लागत और कच्चे माल की महंगाई जैसे कई कारण हैं। इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने के कारण गन्ने की फसल को करीब 25 प्रतिशत नुकसान हुआ है। यह कहना है एनएसआई के स्थापना दिवस में आए शुगर इंडस्ट्री से जुड़े पूर्व छात्रों का। पढ़िए पूरी खबर… 6.
पनकी में इंडियन ऑयल के टैंकर ने महिला को कुचला: सड़क पार करते समय हुई मौत, चालक टैंकर छोड़कर भागा पनकी में सुबह तेज रफ्तार इंडियन ऑयल के टैंकर ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसा देखकर आसपास मौजूद राहगीरों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। पढ़िए पूरी खबर… 7.
अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर हंगामा: नेहुरापारा गांव में जुटे ग्रामीण, ACP बोले- अराजक तत्वों पर होगी कार्रवाई घाटमपुर सर्किल के सजेती थाना क्षेत्र स्थित नेहुरापारा गांव में सुबह डॉ.
भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। पढ़िए पूरी खबर… 8.
अयोध्या-काशी की तर्ज पर ब्रह्मावर्त कॉरिडोर बनेगा: उपचुनाव जीतने के बाद राणा समरेंद्र का इंटरव्यू, बोले- मां को जीत समर्पित, बिठूर मेरा परिवार बिठूर नगर पंचायत के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राणा समरेंद्र सिंह ने 2483 वोटों से जीत दर्ज की। उनकी मां डॉ.
निर्मला सिंह लगातार पांच बार नगर पंचायत अध्यक्ष रहीं। उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा ने राणा समरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया। जीत के बाद उन्होंने इसे मां के आशीर्वाद को समर्पित किया। पढ़िए पूरी खबर… 9.
कानपुर में युवक की संदिग्ध मौत: पत्नी-ससुराल वालों पर पीटकर हत्या का आरोप, हैलट अस्पताल ले गए परिजन नवाबगंज थाना क्षेत्र के परमियापुरवा में शुक्रवार तड़के राजीव निषाद (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसकी पत्नी, सास-ससुर और दो सालों पर देर रात घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिटाई से बचने के लिए राजीव दूसरे घर पहुंचा और माता-पिता को घटना बताई। पढ़िए पूरी खबर… 10.
किसान मेले में ई-ट्रैक्टर देखने उमड़ी भीड़, मिलेट्स का रसगुल्ला और लाल भिंडी-बैंगनी आम बने आकर्षण; 150 से ज्यादा स्टॉल लगे कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) में चल रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय किसान मेले के दूसरे दिन किसानों और आम लोगों की भीड़ उमड़ी। मेले में बिना डीजल चलने वाला ई-ट्रैक्टर आकर्षण का केंद्र रहा। किसान इसकी खासियत, बैटरी क्षमता और कीमत के बारे में जानकारी लेते दिखे। पढ़िए पूरी खबर…
📡 स्रोत: NewsData.io