कानपुर में लाल इमली रोड के गड्ढे भरने की तैयारी:रात 12 बजे नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, बोले-काम में देरी बर्दाश्त नहीं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →कानपुर नगर निगम की ओर से इन दिनों सड़कों को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। शुक्रवार रात 12 बजे नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जोन-4 में मर्चेंट चैंबर हॉल से लाल इमली की ओर जाने वाली सड़क पर पैचवर्क कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को काम की गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय में मरम्मत पूरी करने के निर्देश दिए।
कई जगहों पर पैचवर्क उखड़ने से इसकी गुणवत्ता पर सवाल भी उठ चुके हैं। कई जगह मिल चुकी पैचवर्क उड़खने की शिकायत नगर आयुक्त ने बताया कि मर्चेंट चैंबर हॉल से लाल इमली सड़क की कुल लंबाई करीब 1400 मीटर है। इसमें से 1000 मीटर हिस्से में पैच मरम्मत का काम प्रस्तावित है। इस कार्य पर करीब 9 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान काम जल्द से जल्द पूरा कराने पर जोर दिया गया। कई जगहों पर पैचवर्क होने के 24 से 48 घंटों के भीतर गिट्टियां और बजरी उखड़ने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, जिसके बाद से नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय लगातार सड़कों पर चल रहे पैचवर्क का निरीक्षण कर रहे हैं। गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की हिदायत नगर आयुक्त ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सड़क मरम्मत में तकनीकी मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए।
काम में किसी भी तरह की लापरवाही या बिना वजह के देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरम्मत का काम गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, ताकि सड़क की स्थिति बेहतर हो और लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने अधिकारियों को कार्य की लगातार निगरानी करने और निर्धारित समयसीमा में काम पूरा कराने के निर्देश भी दिए।
साथ ही, मरम्मत कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने को कहा, जिससे आमजन को जल्द राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता प्रमोद कुमार और कार्यदायी संस्था की टीम मौजूद रही।
📡 स्रोत: NewsData.io