अपराध

कानपुर की नाबालिग को अगवा करने वाला युवक अरेस्ट:बजरंगदल ने एक आरोपी को पकड़ा, नाबालिग का धर्मांतरण और निकाह से पहले दबोचा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कानपुर की नाबालिग को अगवा करने वाला युवक अरेस्ट:बजरंगदल ने एक आरोपी को पकड़ा, नाबालिग का धर्मांतरण और निकाह से पहले दबोचा

कानपुर में नाबालिग का धर्मांतरण और फिर निकाह के इरादे से भगाकर ले जा रहे बिहार के युवक को बजरंगदल के युवकों ने दबोच लिया। सूचना मिलने के बाद भी सेट्रल स्टेशन पर जीआरपी की लापरवाही से उसके तीन साथी भाग निकले, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दबोचने के बाद उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। इसके बाद गुजैनी पुलिस ने नाबालिग और आरोपी को अपने कब्जे में लिया। नाबालिग के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण और धर्मांतरण समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। गुजैनी थाना क्षेत्र के बर्रा-8 निवासी 16 साल की किशोरी की बिहार के सिवान निवासी मो.

कैफ युवक ने दोस्ती की और फिर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी मो.

कैफ सोमवार शाम को भोपाल अपने तीन दोस्तों के साथ कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचा और फिर किशोरी को स्टेशन पर ही मिलने बुलाया। इसके बाद उसे अपने साथ जबरन ले जाने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी जीआरपी और बजरंग दल को दी कि एक हिन्दू नाबालिग लड़की को बिहार का मुस्लिम युवक जबरन ले जाने का प्रयास कर रहा है।

मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचे और एक आरोपी को दबोच लिया। उसकी पिटाई करने के बाद जीआरपी के हवाले कर दिया। बजरंगदल के पदाधिकारियों ने आराेप लगाया कि जीआरपी की लापरवाही के चलते तीन अन्य आरोपी मौके से भाग निकले। जीआरपी आरोपियों को पकड़ने की बजाए मामले को टालने में जुटी रही।

उधर नाबालिग के परिजन कोचिंग के लिए लापता बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए गुजैनी थाने में थे। जानकारी मिलते ही गुजैनी थाने की पुलिस सेंट्रल स्टेशन पहुंची और आरोपी मो.

कैफ को हिरासत में लिया। डीसीपी साउथ दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि नाबालिग के पिता की तहरीर पर आरोपी मो.

कैफ के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम और अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी ने बताया कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ भोपाल से सिवान बिहार जा रहा था, प्लान था कि किशोरी को कानपुर से जबरने अपने साथ बिहार ले जाएंगे और जबरन धर्मांतरण कराकर निकाह कर लेंगे। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।