कानपुर में SDM और तहसीलदार बनी छात्राएं:घाटमपुर पिंक तहसील दिवस में सुन रही लोगो की शिकायतें
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →कानपुर के घाटमपुर में मिशन शक्ति के तहत पिंक तहसील दिवस का आयोजन किया गया, यहां पर राजकीय विद्यालय की छात्रा को एक दिन की एसडीएम और तहसीलदार बनाया गया। छात्राएं घाटमपुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में पहुंची, यहां पर आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुन रही है। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए है।
घाटमपुर तहसील स्थित सभागार कक्ष में शनिवार को कानपुर डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशन पर पिंक तहसील दिवस का आयोजन किया गया। यहां पर मिशन शक्ति के तहत घाटमपुर नगर निवासी दीक्षा शर्मा जो घाटमपुर नगर स्थित पीएम श्री राजकीय विद्यालय में कक्षा 12 वीं की छात्रा है। इन्हें एक दिन के लिए घाटमपुर एसडीएम बनाया गया है।
शिवपुरी पश्चिमी मोहल्ला निवासी दिव्या साहू कक्षा 12 वीं की छात्रा है। इन्हें एक दिन के लिए तहसीलदार बनाया गया है। दोनों छात्राएं एक साथ घटनपुर तहसील पहुंची। तहसील स्थित सभागार कक्ष आयोजित पिंक तहसील दिवस में दोनो ने आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुना है, यहां पर पहुंचे शिकायतकर्ता छात्राओं को एक दिन का एसडीएम और तहसीलदार बना देख अचंभित रह गए।
माइक के जरिए घाटमपुर SDM अबिचल प्रताप सिंह ने शिकायत कर्ताओं को बताया कि मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को एक दिन का एसडीएम और तहसीलदार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आज यही लोगों की शिकायतें सुनेगी, इसके साथ उन्हें निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। SDM बोले - छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा घाटमपुर SDMअबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत पिंक तहसील दिवस का आयोजन किया गया, इसके साथ छात्राओं को एक दिन के लिए SDM और तहसीलदार बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि इससे छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा, वह मन लगाकर पढ़ाई करके इस मुकाम को हासिल भी कर सकती है।
📡 स्रोत: NewsData.io