कांगड़ा में 9 से 11 अक्तूबर तक होगा ‘फिट कांगड़ा 2026’ उत्सव, ड्रग-फ्री यूथ का दिया जाएगा संदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 09, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): युवाओं को नशे से दूर रखने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कांगड़ा प्रशासन की ओर से ‘फिट कांगड़ा 2026: टुवर्ड्स ए ड्रग-फ्री यूथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय यह आयोजन 9 से 11 अक्तूबर तक कांगड़ा के बाणगंगा घाट में आयोजित होगा।
एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान युवाओं को फिटनेस, योग और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। आयोजन में डिवोशनल जुम्बा, वर्कआउट, योग, नाटी, भांगड़ा और अन्य फिटनेस गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर की सुबह मैराथन और योग का आयोजन होगा, जबकि शाम को जुम्बा और महा आरती होगी।
वहीं 11 अक्तूबर को समापन अवसर पर दिव्य महाआरती और भजन का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि यह आयोजन पारंपरिक मेले की तरह नहीं होगा, बल्कि पूरी तरह से युवाओं की फिटनेस और नशामुक्ति को केंद्र में रखकर आयोजित किया जा रहा है। पहली बार कांगड़ा में डिवोशनल जुम्बा जैसी गतिविधि आयोजित होगी, जिसमें भक्ति संगीत पर जुम्बा और डांस किया जाएगा।
इसके अलावा नाटी और भांगड़ा के माध्यम से भी युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 10 अक्तूबर को यूथ पैनल डिस्कशन भी आयोजित किया जाएगा। इसमें यूपीएससी, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़े विषयों पर युवाओं के सवालों का जवाब दिया जाएगा। एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग सहित तीन से चार पैनलिस्ट युवाओं के साथ संवाद करेंगे।
डॉ. अंजलि गर्ग ने धर्मशाला, पालमपुर और कांगड़ा क्षेत्र के कॉलेज एवं स्कूल विद्यार्थियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इच्छुक युवा एसडीएम कांगड़ा के आधिकारिक पेज पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
एसडीएम ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को चिट्टा और अन्य नशे से दूर कर फिटनेस, सकारात्मक गतिविधियों और आध्यात्मिकता से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में एंटी-ड्रग अभियान के साथ-साथ युवाओं में नियमित फिटनेस की आदत विकसित करने की दिशा में यह एक नई पहल है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कांगड़ा में 9 से 11 अक्तूबर तक ‘फिट कांगड़ा 2026’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। यह कार्यक्रम बाणगंगा घाट पर तीन दिवसीय रूप में होगा, जहाँ फिटनेस, योग और सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि नशा विरोधी अभियान और स्वास्थ्य जागरूकता आज के समाज में अत्यावश्यक हैं, विशेषकर युवा वर्ग के लिए। यदि कार्यक्रम सफल होता है तो यह नशा मुक्त जीवनशैली को प्रोत्साहित करेगा, स्वास्थ्य सुधार करेगा और समाज मे