कांग्रेस का हाथ हमेशा महिलाओं के शोषण करने वालों के साथ- BJP
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 15, नई दिल्ली: जेएनयू की छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस सांसद अकोइजम के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। महिला मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने आज लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर मामले को आचार समिति (एथिक्स कमिटी) के पास भेजने और सांसद की लोकसभा सदस्यता पर विचार करने की मांग की।
इस मुद्दे पर बीजेपी लगातार कांग्रेस को घेर रही है। बीजेपी ने कांग्रेस पर सिद्धांतों के बजाय सहूलियत की राजनीति करने का आरोप लगाया। वहीं, सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का हाथ हमेशा महिलाओं के शोषण करने वालों के साथ रहता है।बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद रूप कुमारी चौधरी ने इस मामले को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा।
उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी अब तक इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? वहीं, प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो प्रियंका गांधी 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देती हैं, वे आज पीड़ित युवतियों और बेटियों के हक में आवाज उठाने के लिए आगे क्यों नहीं आ रही हैं?
फोटो- बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज (फाइल फोटो)