राजनीति

कांग्रेस में संकट:गांवों की प्रधानी में युवा उम्मीदवारों की कमी, 50 प्रतिशत टिकट देने का फॉर्मूला फेल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कांग्रेस में संकट:गांवों की प्रधानी में युवा उम्मीदवारों की कमी, 50 प्रतिशत टिकट देने का फॉर्मूला फेल

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव में पार्षद के लिए 50 प्रतिशत टिकट युवाओं को देने का फॉर्मूला चलाया। लेकिन खास असर नहीं दिखा। वह फार्मूला पंचायत चुनाव में अपनाने का पहले प्लान था। लेकिन जैसे-जैसे नामांकन आगे बढ़ रहे, फॉर्मूला फेल होता नजर आ रहा है। 16 जिलों के लिए बांटे गए सिंबल और टिकट में युवा चेहरे 20 प्रतिशत ही हैं।

60 प्रतिशत टिकट 50 वर्ष की आयु पार लोगों को दिए जा रहे हैं। कांग्रेस के पंचायत और गांवों की सरकार बनाने के लिए युवा चेहरे ही नहीं मिल रहे। लंबे समय से गांवों में संघर्षशील और रसूख वाले लोग टिकट का दाव खेल रहे। उनको ही टिकट दिए जा रहे। पंचायत समिति सदस्य के करीब 2800 चेहरे चाहिए, प्रधान के 457 और जिला प्रमुख के 41 चेहरे चाहिए।

उनमें से अब तक बांटे गए टिकटों में युवा चेहरों की भारी कमी दिखी। ऐसे चुने गए जिला प्रमुख प्रधान के चेहरे : कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने पिछले दो हफ्तों से ज्यादा समय तक एक-एक वार्ड का दौरा किया। जमीनी हालात को समझा। उसी रिपोर्ट के आधार पर जिताऊ चेहरों के नाम भेजे गए और आवेदन आए। पीसीसी को अब भी भरोसा, चौथे चरण तक मिल जाएंगे युवा चेहरे पीसीसी ने हालांकि पहले चरण के चुनाव के लिए टिकट और सिंबल रवाना किए हैं।

लेकिन अभी 3 चरण बाकी है। पहले और दूसरे चरण के लिए प्रभारियों और समन्वयकों की तरफ से 20 प्रतिशत ही युवा नाम आए। लेकिन पीसीसी चीफ के अनुसार फोकस युवाओं पर रहेगा। माना जा रहा है कि तीसरे और चौथे चरण तक युवा नाम आएंगे। जितेंद्र सिंह बोले- 75 प्रतिशत टिकट युवाओं को देंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने तो यहां तक दावा किया है कि इस बार कांग्रेस करीब 75 प्रतिशत टिकट युवाओं को देकर चुनावी मैदान में उतारेगी।

सिंह ने कहा कि इस बार टिकट वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जाएगी। किसी भी नेता की व्यक्तिगत पसंद के बजाय जनता की राय को तरजीह दी जाएगी। भास्कर इनसाइट - निकाय चुनाव की गलती सुधारने में लगे निकाय चुनाव में कांग्रेस ने जो गलती की, उसे सुधारने के प्रयास चल रहे। अब जिताऊ पर फोकस है।

निकाय के 10245 वार्डों के चुनाव के लिए कांग्रेस ने 5 हजार युवाओं को टिकट किए। यानी 50% टिकट युवाओं को पहली बार मिले। उनमें से कांग्रेस के 3613 पार्षद ही जीते। युवा फॉर्मूला असरकारी नहीं रहा। वहीं बीजेपी के 4179 और निर्दलीय 2273 जीते।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।