राजनीति

कांग्रेस सांसद पर यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कांग्रेस सांसद पर यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन

Marking : Lead All

कांग्रेस सांसद पर यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन

प्रदर्शन में शामिल बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मामले को गंभीर बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व से इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

12 अक्टूबर , जहानाबाद (जहानाबाद, बिहार) : कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर जहानाबाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी महामंत्री अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी के महिला, पुरुष और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी और संबंधित सांसद का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन में शामिल बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मामले को गंभीर बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व से इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्राओं से जुड़े ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और आरोपों की सत्यता के आधार पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

कार्यकर्ताओं ने संबंधित सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कांग्रेस नेतृत्व की जवाबदेही तय करने की भी अपील की।

इस स्टोरी फोल्डर में :

बाइट: अमरेंद्र कुमार, महामंत्री, बीजेपी

Caption : प्रदर्शन में शामिल बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मामले को गंभीर बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व से इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।