कांग्रेस विधायक बोले-सुंदर महिला की डेडबॉडी से होता है रेप:रीवा के अस्पताल पर आरोप; बोले- पोस्टमॉर्टम के नाम पर परिजनों से वसूली भी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →मध्यप्रदेश के रीवा में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने संजय गांधी अस्पताल को लेकर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। मंगलवार को जयस्तंभ चौराहे पर कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि अगर किसी सुंदर महिला की डेड बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल लाई जाती है तो उसके साथ रेप होता है।
विधायक ने पोस्टमॉर्टम के नाम पर मृतकों के परिजनों से रुपए वसूले जाने का आरोप भी लगाया। हालांकि, विधायक के इस गंभीर आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के दौरान ऐसी किसी घटना की पुष्टि करने वाला कोई आधिकारिक तथ्य भी सामने नहीं आया है। अस्पताल में रोज 3 से 10 शवों का पोस्टमॉर्टम संजय गांधी अस्पताल में रोजाना कम से कम 3 और अधिकतम 7 से 10 शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाता है।
इनमें महिला और पुरुष दोनों के शव शामिल होते हैं। मृतकों में अलग-अलग उम्र के लोग होते हैं। अभय मिश्रा ने ये आरोप ऐसे समय लगाए हैं, जब संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उसके नवजात बच्चे की मौत को लेकर कांग्रेस का धरना चल रहा है। कांग्रेस इस मामले समेत अस्पताल की व्यवस्थाओं पर लगातार सवाल उठा रही है।
कल्पना और नवजात की हो गई थी मौत
कल्पना मिश्रा को प्रसव के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सी-सेक्शन के बाद उसकी और नवजात बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मामले में अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर कार्रवाई की गई है और जांच के आदेश भी दिए गए हैं। कांग्रेस ने अस्पताल से जुड़े इन मामलों पर सवाल उठाए 1.
कल्पना-नवजात की मौत: पहली डिलीवरी के लिए भर्ती 25 वर्षीय कल्पना मिश्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। नवजात भी नहीं बच सका। परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। अस्पताल अधीक्षक ने लापरवाही से इनकार किया था। मामले में दो डॉक्टर और दो नर्सिंग स्टाफ को सस्पेंड किया गया, बाद में अस्पताल अधीक्षक को भी हटा दिया गया। इसके बाद कल्पना के पिता ने जिम्मेदारों पर FIR और कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू किया। 2.
जिंदा मरीज को मृत बताया: 5 सितंबर को संजय गांधी अस्पताल में इलाज करा रहे 66 वर्षीय गिरिजा प्रसाद गुप्ता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन उन्हें शव वाहन तक ले गए। इसी दौरान मरीज की सांस चलती महसूस हुई और पल्स दोबार
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर मध्यप्रदेश के रीवा में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा द्वारा संजय गांधी अस्पताल पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बारे में है, जिसमें उन्होंने कहा कि सुंदर महिला की डेड बॉडी पर पोस्टमॉर्टम के दौरान रेप होता है और अस्पताल मृतकों के परिजनों से पैसे वसूलता है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह स्वास्थ्य संस्थानों की पारदर्शिता और मानव अधिकारों पर सवाल उठाता है, और सार्वजनिक विश्वास को प्रभावित कर सकता है। यदि इन दावों की पुष्टि होती है, तो यह अस्पतालों के कार्यप्रणाली में सुधार की मांग को बढ़ा सकत