राज्य

कांकेर यह अप्रूवल स्टोरी है

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कांकेर यह अप्रूवल स्टोरी है

नोट - यह अप्रूवल स्टोरी है

नक्सल मुक्ति के बाद विकास की ओर अग्रसर केसकोड़ी-बड़पारा, वीबी-जी रामजी योजना से बना प्रदेश का पहला बालिका शौचालय

एंकर कांकेर । लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहे कोयलीबेड़ा अंचल में अब हालात बदलने के साथ विकास की नई तस्वीर सामने आने लगी है। कभी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझने वाले दूरस्थ गांवों में अब शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी बदलाव की एक मिसाल केसकोड़ी के बड़पारा हाईस्कूल में देखने को मिली है, जहां वीबी-जी रामजी योजना के तहत प्रदेश का पहला बालिका शौचालय बनाया गया है।

विद्यालय में अध्ययनरत करीब 39 छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए करीब 4.25 लाख रुपये की लागत से बालिका शौचालय का निर्माण कराया गया। ग्राम पंचायत की सरपंच फूलबती उसेंडी की पहल से पूरा हुआ यह कार्य नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास की बदलती तस्वीर को दर्शाता है।

बालिकाओं के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की इस पहल को प्रदेश स्तर पर भी सराहना मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरपंच फूलबती उसेंडी को सम्मानित किया। वहीं क्षेत्रीय सांसद भोजराज नाग ने भी उन्हें सम्मानित कर उनके प्रयास की सराहना की।

नक्सल गतिविधियों के लंबे दौर के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और शांति का वातावरण बनने के साथ अब ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को गति मिल रही है। केसकोड़ी-बड़पारा हाईस्कूल का यह बालिका शौचालय केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि उस बदलाव का प्रतीक है, जिसमें कभी नक्सल प्रभावित रहे गांव अब शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं के विकास की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

बाइट द्रोपती दर्रो,शिक्षिका बाइट फुलबती उसेंडी सरपंच केसेकोडी

बाइट अर्चना , स्टूडेंट बाइट नरमिला,स्टूडेंट

बाइट चेतना ,शिक्षिका

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।