राज्य

कांकेर भारी बारिश १ दिवसीय छुट्टी, प्रशासन अलर्ट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कांकेर भारी बारिश १ दिवसीय छुट्टी, प्रशासन अलर्ट

भारी बारिश को देखते हुए जिले के सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश घोषित

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया निर्णय

एंकर

Kanker- भारी बारिश एवं मौसम की स्थिति को देखते हुए कांकेर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश घोषित किया है।

कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने मैदानी अमले को भी मौसम एवं स्थानीय परिस्थितियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक आवागमन से बचें और बच्चों एवं परिवारजनों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

बाइट - राहुल रजक SDM अंतागढ़ बाइट साक्षी साहू छात्रा

बाइट भूमिका नायक छात्रा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।