कांकेर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, जंगल से 3 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद कर किया निष्क्रिय
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के ग्राम मोरखंडी और हिंदुर के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने करीब 3 किलोग्राम वजन का प्रेशर कुकर IED बरामद किया है। बम निरोधक दस्ते (BDS) की टीम ने मौके पर ही IED को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज बद्री नारायण मीणा के निर्देशन तथा DIG BSF भानुप्रतापपुर दीपक तिवारी, कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा और 94वीं वाहिनी BSF बांदे के सेनानी रविन्द्र सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 20 नवंबर को थाना छोटेबेठिया अंतर्गत ग्राम मोरखंडी और हिंदुर के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में जिला पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बम निरोधक दस्ते (BDS) की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। अभियान के दौरान टीम को एक संदिग्ध प्रेशर कुकर IED मिला, जिसका वजन लगभग 3 किलोग्राम था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए BDS टीम ने मौके पर ही विस्फोटक को डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया।
इस अभियान में BSF की 94वीं वाहिनी बांदे के इंस्पेक्टर सुशील कुमार और BSF BDS टीम कमांडर मनोज कुमार की अहम भूमिका रही।
कांकेर पुलिस के अनुसार, नक्सल प्रभावित और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए सुरक्षाबलों का संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा। संवेदनशील इलाकों में सघन सर्चिंग के जरिए नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैं।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कांकेर में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने जंगल-पहाड़ी इलाके में 3 किलोग्राम के प्रेशर कुकर IED को बरामद कर नष्ट कर दिया। यह घटना नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे संघर्ष में एक महत्वपूर्ण जीत है, क्योंकि ऐसी बमबारी योजनाएँ अक्सर ग्रामीण इलाकों में आतंक फैलाती हैं। इस सफलता से स्थानीय लोगों को सुरक्षा का अनुभव होता है और सरकार की नक्सल विरोधी नीतियों में विश्वास बढ़ता है। इसके अलावा, यह कदम नक्सल गिरोहों को हतोत्साहित कर क्षेत्रीय शांति और विकास के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर सकता है।