राज्य

कन्नौज में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कन्नौज में चलाया गया  मतदाता जागरूकता अभियान

कन्नौज में मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम जोड़ने के लिए 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

यहां बूथ लेवल अधिकारी यानी बीएलओ मौजूद रहेंगे और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम में सुधार कराने सहित अन्य जरूरी कामों के लिए आवेदन लेंगे। शिविरों में आवेदन के लिए फॉर्म भी उपलब्ध रहेंगे।जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि जिनकी उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है या जो 1 जनवरी 2027 को 18 साल के हो जाएंगे, वे अपने बूथ पर जाकर फॉर्म-6 भरें और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं।

उन्होंने उन महिलाओं से भी नाम जुड़वाने की अपील की, जिनकी शादी के बाद अभी तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं हुआ है।उन्होंने लोगों से अपने परिवार और आसपास के पात्र नागरिकों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने की अपील की, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।