राज्य

कन्नौज में जिला जनगणना अधिकारी ने प्रशिक्षण का जायजा लेकर फील्ड ट्रेनरों का किया उत्साहवर्धन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कन्नौज में  जिला जनगणना अधिकारी ने प्रशिक्षण का जायजा लेकर फील्ड ट्रेनरों का किया उत्साहवर्धन

कन्नौज में शनिवार को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के सफल संचालन के लिए फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर मृदुल मिश्रा एवं सस्मित द्विवेदी द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के द्वितीय बैच के दूसरे दिन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी देवेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं एवं संचालित सत्रों का जायजा लिया।जिला जनगणना अधिकारी ने अपने संबोधन में फील्ड ट्रेनरों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने प्रशिक्षण को गंभीरता से ग्रहण करने तथा आगे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनसंख्या गणना की प्रक्रिया प्रभावी ढंग से समझाने के लिए प्रेरित किया।जनगणना के द्वितीय चरण में 16 से 30 नवंबर 2026 तक आमजन पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना की जाएगी।प्रथम बैच का प्रशिक्षण 5 से 7 अक्टूबर तक संपन्न हुआ, जिसमें 27 फील्ड ट्रेनरों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

द्वितीय बैच में 31 फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद ये फील्ड ट्रेनर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे, जिससे जनसंख्या गणना का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न कराया जा सके।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कन्नौज में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनर मृदुल मिश्रा और सस्मित द्विवेदी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, जबकि अपर जिलाधिकारी और जिला जनगणना अधिकारी ने स्थल का भ्रमण कर व्यवस्था की समीक्षा की। यह कदम जनगणना के सटीक और समय पर निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। सही प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर डेटा संग्रह की गुणवत्ता बढ़ाते हैं, जिससे सरकारी योजनाओं का बेहतर लक्षित कार्यान्वयन संभव होता है। आम जनता

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।