अपराध

कन्नौज में जिलाधिकारी ने जिला कारागार किया औचक निरिक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कन्नौज में जिलाधिकारी ने जिला कारागार किया औचक निरिक्षण

कन्नौज जिले में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार की विभिन्न बैरकों, बंदियों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कारागार के भीतर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित अथवा आपत्तिजनक सामग्री का प्रवेश न होने पाए। सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखा जाए तथा कारागार में नवप्रवेशित प्रत्येक बंदी का जेल चिकित्सकों द्वारा अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर समय से उचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि कारागार का नियमित निरीक्षण करते रहें तथा निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों पर विशेष सतर्कता एवं निगरानी बनाए रखें।

साथ ही कारागार की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एवं बंदियों की गतिविधियों के संबंध में आवश्यक सूचनाएं समय-समय पर उपलब्ध कराते रहें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।