राज्य

कन्नौज जिले में शनिवार को युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कन्नौज जिले में शनिवार को युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ

कन्नौज में डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, अनौगी में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना, मतदान के महत्व एवं मतदाता सूची की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करना तथा नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य हेमेन्द्र सिंह, जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी, यूथ आइकन अनन्या तिवारी एवं महाविद्यालय के शिक्षक हरिराम यादव तथा संजय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इसके उपरांत सभी अतिथियों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में जिला युवा अधिकारी ने युवाओं को मेरा युवा भारत के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं युवाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि यह मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा, कौशल एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सहभागिता का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं को अपने मताधिकार एवं मतदान संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि एक जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला होता है तथा युवाओं को अपने मताधिकार के प्रति सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।