राज्य

कन्नौज में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कन्नौज में  स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन

कन्नौज में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के अंतर्गत जलेसर घाट पर जिला गंगा समिति, कन्नौज के तत्वावधान में प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा घाटों की स्वच्छता बनाए रखने, गंगा नदी के संरक्षण तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम के दौरान घाट परिसर में स्वच्छता एवं श्रमदान किया गया।

इसके साथ ही जनसामान्य को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान, गंगा आरती एवं गंगा स्वच्छता शपथ सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपस्थित लोगों ने गंगा नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने तथा उसके संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भारतीय नितानंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर गंगा एवं उसके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।कार्यक्रम में वन अधिकारी राके चित्तौड़िया, जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति, कन्नौज अजय कुमार, वन दरोगा परमजीत राय, ग्राम विकास अधिकारी संभव जैन एवं वन रक्षक कमालउद्दीन सहित स्थानीय नागरिक, ग्रामीण एवं बच्चे उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए संदेश दिया गया कि गंगा की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।

गंगा को स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल बनाए रखने के लिए जनसहभागिता आवश्यक हैl

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कन्नौज में जलेसर घाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे जिला गंगा समिति और प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में चलाया गया। यह कार्यक्रम गंगा घाटों की स्वच्छता बनाए रखने और नदी के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लिया गया। यह कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि गंगा नदी की स्वच्छता देश की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान से जुड़ी है, और इसके प्रदूषण से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक रहेगा, क्योंकि स्वच्छता से रोगों की रोकथाम होगी, पर्यटक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।