कन्नौज में उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को मिलेगी गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कन्नौज में मंगलवार, 3 नवंबर को दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में आयोजित हुआ। इसमें ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत और जिलाधिकारी शामिल हुए।इस दौरान मुख्यमंत्री ने लखनऊ के लोक भवन से बटन दबाकर प्रदेश के 1.89 करोड़ पात्र परिवारों के लिए गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के रूप में 1500 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की।
इस कार्यक्रम का कन्नौज में भी सजीव प्रसारण दिखाया गया।कार्यक्रम में राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों रीता, सुमन, शीतला, मरजीना, पिंकी, जानवती, ममता, सीमा और अनीता समेत अन्य महिलाओं को निःशुल्क गैस रिफिल के प्रतीकात्मक डेमो चेक देकर सम्मानित किया।इस मौके पर राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार गरीबों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को सुविधाएं देने के लिए काम कर रही है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जरिए महिलाओं को रसोई के धुएं से राहत मिली है। इससे उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा और जीवन आसान बनाने में मदद मिल रही है।उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी देना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत पहुंचाने की दिशा में एक कदम है। सरकार का उद्देश्य है कि जरूरतमंद परिवारों को स्वच्छ ईंधन मिले और महंगाई का बोझ कम हो सके।