कन्नौज में युवा संसद का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कन्नौज में सोमवार को पीएसएम डिग्री कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद 2027 का आयोजन किया गया। मेरा युवा भारत और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 18 से 25 साल की उम्र के 200 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में युवाओं ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर अपने विचार रखे।
उन्होंने लोकतंत्र, चुनाव प्रक्रिया और देश के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने तर्क प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया और जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी ने दीप जलाकर किया।इस मौके पर राज्यमंत्री असीम अरुण ने युवाओं को मेरा युवा भारत से जुड़ने और ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी देश के विकास में महत्वपूर्ण है।जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी ने मेरा युवा भारत की ओर से चलाई जा रही योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से पोर्टल पर पंजीकरण कर इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।प्रतियोगिता में विजय ने पहला, युगी कटियार ने दूसरा और नंदिनी दुबे ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं मोनिका चौथे और निष्ठा पांचवें स्थान पर रहीं। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए गए। चयनित प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता बढ़ाना, बोलने का कौशल विकसित करना और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक करना था।