राज्य

कानपुर के अनूप जैन बने यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के नए अध्यक्ष

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कानपुर के अनूप जैन बने यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के नए अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कानपुर के अनूप जैन को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं, लखनऊ के राजेश कुमार साही, वाराणसी के दीपक बजाज और कानपुर देहात के अरविंद सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा गाजियाबाद के सुरेंद्र कुमार और कानपुर के अभिषेक तिवारी को कार्यकारिणी में नया सदस्य बनाया गया।बैठक में ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष और फिडे जोन 3.7 के अध्यक्ष डॉ.

संजय कपूर भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन से कानपुर देहात, अंबेडकर नगर, फर्रुखाबाद और औरैया को नए जिलों के रूप में जोड़ा गया है। इसके बाद अब प्रदेश में एसोसिएशन से जुड़े जिलों की संख्या 51 हो गई है।उन्होंने बताया कि 29 नवंबर से 9 दिसंबर तक वाराणसी में ऑल इंडिया ओपन नेशनल चेस चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी।

इस प्रतियोगिता में कुल 30 लाख रुपये की इनामी राशि रखी गई है। इसमें देश के बड़े शतरंज खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा अगले साल जून-जुलाई में कानपुर में प्रदेश की पहली ग्रैंडमास्टर चैंपियनशिप भी आयोजित होगी।नए अध्यक्ष अनूप जैन ने कहा कि प्रदेश में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में चेस इन स्कूल कार्यक्रम चलाया जाएगा।

इसके लिए प्रदेश को पांच जोन में बांटा गया है। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी सहायक सचिव अतुल कुमार निगम को दी गई है।उन्होंने बताया कि पिछले साल ग्रामीण क्षेत्रों के तीन हजार से अधिक स्कूलों में शतरंज के बोर्ड बांटे गए थे। बैठक में मौजूद कानपुर के ग्रैंडमास्टर दिनेश शर्मा ने भी शिक्षकों को शतरंज का प्रशिक्षण देने में सहयोग करने की बात कही।इस मौके पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनय आनंद, दिलीप श्रीवास्तव, संजय तिवारी, दिनेश कटियार, सुशील वाधवानी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कानपुर के अनूप जैन को उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया है, जिससे राज्य की चेस व्यवस्था में नया नेतृत्व आया है। यह कदम चेस के विकास और प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिये महत्वपूर्ण है, क्योंकि अध्यक्ष की भूमिका में रणनीतिक निर्णय और संसाधन जुटाने की ज़रूरत होती है। अनूप जैन का अनुभव और नेटवर्क चेस खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, टूर्नामेंट और स्कॉलरशिप के अवसर प्रदान कर सकता है। इससे आम जनता को चेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और राज्य में खे

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।