कानपुर देहात में संविधान दिवस पर 3000 विद्यार्थियों ने लिया एकता का संकल्प
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
**कानपुर देहात में संविधान दिवस के अवसर पर जनपद में ‘एक स्वर, एक संविधान’ थीम पर विशेष आयोजन किया गया। जनपद न्यायालय से लेकर स्कूलों तक संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। अकबरपुर इंटर कॉलेज में करीब 3000 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक साथ प्रस्तावना पढ़कर संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया।गुरुवार सुबह 9 बजे जनपद न्यायालय परिसर में जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया।
वहीं, अकबरपुर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूपुर श्रीवास्तव की मौजूदगी में करीब 3000 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक साथ प्रस्तावना पढ़ी। कार्यक्रम की ड्रोन कैमरे से रिकॉर्डिंग भी कराई गई।इसके अलावा जिले के सभी विद्यालयों और बाह्य न्यायालयों में भी संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया।**