विदेश

Kanpur : GSVM जीएसवीएम में 'विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस' पर कार्यक्रम, पोस्टर व स्किट प्रतियोगिताओं में झलका उत्साह

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Kanpur : GSVM जीएसवीएम में 'विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस' पर कार्यक्रम, पोस्टर व स्किट प्रतियोगिताओं में झलका उत्साह

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम और स्किट, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मुख्य अतिथि डॉ.

विशाल सिन्हा ने सामाजिक कलंक दूर करने पर बल दिया। #GSVM Medical College, Hallet #Hospital #Kanpur, #World Mental Health Week, #Dr Vishal Sinha, #Mental Health Awareness, #Kanpur News प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एलएलआर अस्पताल (हैलट) परिसर स्थित मानसिक रोग विभाग द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के तहत जागरूकता व रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इस वर्ष विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की थीम “Lived Experiences Heard: Real Voices, Real Change” रखी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े वास्तविक अनुभवों को समझना, समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मानसिक रोगों से जुड़ी भ्रांतियों व सामाजिक कलंक को समाप्त करना है।

अतिथि वक्ता डॉ.

विशाल सिन्हा का संबोधन इसी श्रृंखला में 05 अक्टूबर 2026 को मानसिक रोग विभाग में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंट्रल साइकिएट्रिक सोसाइटी के प्रेसिडेंट एवं एस.एन.एम.सी. आगरा के विभागाध्यक्ष डॉ.

विशाल सिन्हा ने मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया। अपने संबोधन में उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक कलंक को मिटाने तथा मरीजों व उनके परिवारों के अनुभवों को संवेदनशीलता के साथ समझने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रतियोगिताओं में दिखा मेडिकल छात्रों का उत्साह कार्यक्रम के दौरान मेडिकल छात्रों एवं अन्य प्रतिभागियों के लिए कई रचनात्मक व जागरूकता आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें स्किट प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता और स्लोगन प्रतियोगिता प्रमुख रहीं।

इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने समाज में मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने, सहानुभूति रखने और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का प्रभावी संदेश दिया। पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता प्रथम पुरस्कार: शीतल (Sheetal), रविष्टा (Ravishta) द्वितीय पुरस्कार: संध्या (Sandhya), आयुषी (Ayushi), आंचल (Anchal) तृतीय पुरस्कार: अदिति (Aditi), श्रुति (Shruti), जाह्नवी (Janhavi) वरिष्ठ चिकित्सकों व रेजिडेंट्स भी हुए शामिल कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के वरिष्ठ डॉक्टरों और रेजिडेंट्स का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) धनंजय चौधरी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.

आयुषी डी. सिंह, डॉ. कृतिका चावला, डॉ. अमन नकवी और डॉ. अमृता भाटिया, सीनियर रेजिडेंट में डॉ. राधा, डॉ. शुभ्रा, डॉ. विदुषी, डॉ. क्षीतिज, जूनियर रेजिडेंट में डॉ. सौम्या, डॉ. अभिषेक, डॉ. मनीष तथा मेडिकल ऑफिसर डॉ.

ब्रजेश मौजूद रहे। साथ ही अन्य विभागों के चिकित्सक व रेजिडेंट्स भी रहे। शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है मानसिक स्वास्थ्य मानसिक रोग विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में यह स्पष्ट संदेश देना है कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत आगे भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम और गतिविधियाँ जारी रहेंगी। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागी मेडिकल छात्र-छात्राएं व रेजिडेंट डॉक्टर।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।