अपराध

कानपुर में जूही आउटर के पास ट्रेन पर हुआ पथराव:पत्थरबाजी में कई यात्री घायल, RPF ने दर्ज कराई FIR, आरोपी की तलाश जारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कानपुर में जूही आउटर के पास ट्रेन पर हुआ पथराव:पत्थरबाजी में कई यात्री घायल, RPF ने दर्ज कराई FIR, आरोपी की तलाश जारी

कानपुर के जूही आउटर केबिन के पास कानपुर एक्सप्रेस पर एक युवक ने जमकर पथराव कर दिया। ट्रेन नंबर 14153 कानपुर एक्सप्रेस के एस-1 समेत अन्य कोचों को निशाना बनाकर किए गए हमले से यात्रियों में दहशत फैल गई। अचानक हुई पत्थरबाजी में कई यात्री घायल हो गए, जबकि ट्रेन के कोचों के शीशे भी टूट गए।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। वहीं, आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ जीआरपी कानपुर सेंट्रल में रेलवे एक्ट की धारा 152 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। जूही आउटर केबिन के पास ट्रेन को बनाया निशाना आरपीएफ के मुताबिक, मंगलवार देर रात डीएससीआर प्रयागराज से सूचना मिली कि ट्रेन नंबर 14153 पर जूही आउटर केबिन के पास पथराव किया गया है।

इसके बाद आरपीएफ उपनिरीक्षक हिमांशु शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पश्चिम यार्ड में सिग्नल नंबर 53 के पास किलोमीटर संख्या 1019/4038ए और 1019/39 के बीच घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान ट्रेन के कई कोचों के शीशे टूटे मिले। शीशों पर पत्थर लगने के निशान भी पाए गए। पत्थर लगने से कई यात्री घायल यात्रियों ने बताया कि रेलवे लाइन के पास मौजूद एक युवक ने पटरियों पर पड़े पत्थर उठाकर चलती ट्रेन पर फेंकने शुरू कर दिए।

इससे कोच में बैठे यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। पत्थर लगने से कई यात्रियों को चोटें आईं। बताया जा रहा है कि युवक कानपुर एक्सप्रेस में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। ट्रेन में प्रवेश नहीं मिलने से नाराज होकर उसने पथराव शुरू कर दिया। आरपीएफ उपनिरीक्षक हिमांशु शर्मा की तहरीर पर जीआरपी कानपुर सेंट्रल में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले की जांच उपनिरीक्षक मुकुंद लाल यादव को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी और उसके साथियों की तलाश में जुटी है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

कानपुर में हुई इस पथराव की घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि हिंसा का कोई समाधान नहीं, बल्कि यह केवल पीड़ितों के दर्द को बढ़ाता है। समाज में यदि किसी विवाद या गुस्से के कारण असहजता होती है, तो शांतिपूर्ण संवाद, मध्यस्थता और कानूनी मार्ग अपनाना चाहिए। हमें सहानुभूति के साथ घायल यात्रियों की मदद करनी चाहिए और ऐसे अपराधों के प्रति कड़ी सजा की माँग करनी चाहिए, ताकि भविष्य में सभी के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।