मनोरंजन

'कांतारा' के बाद रुक्मिणी का नया अवतार, थारा बनकर करेंगी एंट्री

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'कांतारा' के बाद रुक्मिणी का नया अवतार, थारा बनकर करेंगी एंट्री

फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींचने वाली एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत जल्द ही एक नई फिल्म में नजर आएंगी.

शुक्रवार को फिल्म के मेकर्स ने रुक्मिणी का अपनी टीम में स्वागत करते हुए उनके किरदार की जानकारी दी. वो डायरेक्टर श्री कार्तिक की अगली फिल्म में थारा का किरदार निभाएंगी.

श्री कार्तिक ने किया स्वागत

अभी फिल्म के नाम का ऐलान नहीं किया गया है.

इस फिल्म में रुक्मिणी लीड रोल में होंगी और उनके साथ देव रामनाथ और विनायक वैथियानाथन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.

डायरेक्टर श्री कार्तिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''ईश्वर के आशीर्वाद से बेहद टैलेंटेड कलाकार रुक्मिणी के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं.

एक मजेदार, रोमांचक और दिल को छू लेने वाली फिल्म आने वाली है. 'ओके ओका जीवितम' की तरह यह फिल्म भी हमेशा आपके दिलों में रहेगी.''

उन्होंने पोस्ट में रुक्मिणी को टैग करते हुए फिल्म को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया.

यह पहली बार होगा जब रुक्मिणी वसंत और डायरेक्टर श्री कार्तिक किसी फिल्म में साथ काम करेंगे.

फिल्म का निर्माण मैडबॉयज एंटरटेनमेंट और सिरुनी सिने कॉर्पोरेशन मिलकर कर रहे हैं, जबकि साईकृष्णा गडवाल इसके को-प्रोड्यूसर हैं.

https://t.co/8qTnDSni17 By the blessing of the divine Excited to collaborate with the most beautiful amp; a talented artist @rukminitweets A crazy, adventurous heartwarming film is on the way.

Just like #okeokajeebitham this film will stay in your hearts forever. #rukmini amp;friends

Shree karthick (@twittshrees) October 23, 2026

इससे पहले श्री कार्तिक फिल्म 'कानम' के जरिए चर्चा में आए थे.

इस फिल्म

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।