कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से भी कर दी ऐसी डिमांड
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति-18' में होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं.
शो में अभिनेता ने मजेदार अंदाज में अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि उनका भी मन है कि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस जया बच्चन मेगास्टार को 'साहेब' कहकर बुलाएं.
दरअसल, शो में एक कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान अभिनेता ने सवाल किया, "आप अपने साथ किसे लाई हैं आज?" कंटेस्टेंट ने बताया कि उनके साथ उनकी सास और 10 साल का बेटा दक्ष आया है और कहा, "वैसे तो साहेब (पति) आना चाहते थे लेकिन किसी काम की वजह से वो नहीं आ पाए.
साहेब सुनकर मेगास्टार को जिज्ञासा हुई और उन्होंने पूछा, "साहेब कौन हैं?" कंटेस्टेंट ने बताया कि वह अपने पति राहुल को प्यार से 'साहेब' कहकर बुलाती हैं, तो मेगास्टार ने हंसते हुए कहा, आप उनको साहेब बुलाती हैं?
इस बात पर रिएक्ट करते हुए मेगास्टार ने कहा कि वह कंटेस्टेंट से प्रेरणा लेंगे और अपनी पत्नी जया बच्चन से भी कहेंगे कि वह उन्हें इसी तरह बुलाया करें.
आज ही रात घर जाकर मैं जया जी से कहने वाला हूं कि आप भी हमको साहेब बुलाया कीजिए, हमको बहुत अच्छा लगेगा.
1973 में हुई थी अमिताभ-जया की शादी
बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और लंबे समय तक चलने वाली जोड़ियों में से एक हैं.
दोनों पहली बार साल 1970 में पुणे के 'फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' में मिले थे. इसके बाद वे फिल्म 'गुड्डी' के सेट पर दोबारा मिले. फिल्म 'जंजीर' के दौरान एक-दूसरे के करीब आए.
दोनों ने तय किया कि अगर 'जंजीर' हिट हुई, तो वे साथ में लंदन घूमने जाएंगे. जब अमिताभ ने यह बात अपने पिता डॉ.
हरिवंश राय बच्चन को बताई, तो उन्होंने कहा कि
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर अमिताभ बच्चन के 'कौन बनेगा करोड़पति-18' में एक हल्की-फुल्की बातचीत के बारे में है, जिसमें उन्होंने एक कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' शब्द सुनकर चौंक कर जया बच्चन से ‘साहेब’ कहने की मांग की। यह विषय मनोरंजन जगत के हल्के-फुल्के संवाद और सेलिब्रिटी के बीच की अनोखी बातचीत को दर्शाता है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता और उनकी अनोखी बोलचाल हमेशा दर्शकों का ध्यान आकर्षित करती है, जिससे कार्यक्रम की चर्चा बढ़ती है। आम जनता पर इसका असर मनोरंजन के क्षेत्र में हल्की-फुल