खेल

कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात

भारत में सीरीज जीतने का सपना पूरा नहीं हुआ, लेकिन यहां मिले प्यार को वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप भूलना नहीं चाहते.

भारत दौरा खत्म होने के बाद होप ने भारतीय फैंस के नाम एक खास संदेश शेयर किया.

उन्होंने टीम को समर्थन देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया और जल्द दोबारा मिलने की उम्मीद जताई.

इस दौरे पर होप का बल्ला भी खूब चला और उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा.

शे होप ने वेस्टइंडीज क्रिकेट के ऑफिसियल एक्स अकाउंट पर अपनी बात रखी.

उन्होंने पूरी वेस्टइंडीज टीम की तरफ से भारत के फैंस और दोस्तों का आभार जताया. होप ने कहा कि उनका भारत दौरा शानदार रहा है.

यहां के लोगों ने वेस्टइंडीज की टीम को लगातार प्यार दिया है, जिसके लिए वो शुक्रगुजार हैं.

उन्होंने भारतीय फैंस को कैरेबियाई द्वीपों में आने का न्योता भी दिया.

होप ने कहा कि वेस्टइंडीज की टीम वहां भारतीय समर्थकों की मेजबानी करने का इंतजार कर रही है. अपने संदेश के आखिर में उन्होंने जल्द फिर मिलने की बात कही.

Special farewell to our friends and fans in India from our captain Shai Hope 🙏🏽❤️ WI look forward to the next West Indies vs India encounter in the West Indies! 🏏🌴 #INDvWI https://t.co/SpVBWWknGd

Windies Cricket (@windiescricket) October 17, 2026

वनडे सीरीज में लगाए 2 शतक

शे होप के लिए ये दौरा व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिहाज से शानदार रहा. वनडे सीरीज में उन्होंने 3 पारियों में 278 रन बनाए और उनका औसत 139 रहा. इस दौरान उन्होंने 2 शतक लगाए.

वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे. भारत के कप्तान शुभमन गिल 334 रन के साथ पहले नंबर पर रहे. भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती.

<h3 style="text-align: justify;

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शे होप, वेस्टइंडीज के कप्तान, भारत दौरे के बाद भारतीय फैंस को दिल से संदेश भेज रहे हैं। यह विषय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रशंसकों के बीच भावनात्मक संबंध और खिलाड़ियों के आभार व्यक्त करने को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि खेल के मैदान से परे भी सांस्कृतिक और मानवीय बंधन मजबूत होते हैं, जिससे दोनों देशों के बीच दोस्ती और सम्मान बढ़ता है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, क्योंकि यह खेल प्रेमियों को प्रेरणा देता है और वैश्विक स्तर पर क्रिकेट के सामाजिक मूल्य को रेखांकित करत

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।