कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सलमान अली आगा ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक जड़ा, जिसके बाद किए गए सेलिब्रेशन की भी चर्चा हो रही है. कुछ फैंस का मानना है कि उन्होंने इस शतक से चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है.
बता दें कि आगा को हाल ही में टेस्ट टीम से ड्राप कर दिया गया था, उन्हें टी20 की कप्तानी से भी हटा दिया गया. इसके बाद उन्होंने वनडे करियर में अपना सबसे तेज शतक जड़ दिया.
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 305 रन बनाए.
सलमान अली आगा ने 90 गेंदों में 107 रन बनाए, उन्हें आसीथा फर्नांडो ने आउट किया.
सलमान अली आगा का सेलिब्रेशन वायरल
सलमान का ये शतक उनके लिए बहुत जरुरी था, क्योंकि पिछले कुछ समय से उनका समय सही नहीं चल रहा था. पहले टेस्ट टीम से ड्राप, फिर कप्तान जाना.
सलमान को इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम से बाहर कर दिया था.
अब टी20 कप्तानी से हटाए जाने के बाद उन्होंने आलोचकों को तूफानी शतक से जवाब दिया है.
- Dropped from the Test squad. - Proved himself in domestic cricket. - Removed as T20I captain. - Responded with his fastest ODI hundred.
SALMAN ALI AGHA LETTING HIS BAT DO THE TALKING. 🥶🇵🇰 https://t.co/jHL6tPvcky
Sheri. (@CallMeSheri1_) October 18, 2026
इस मैच में बाबर आजम ने भी एक बड़ा मुकाम हासिल किया, उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर के 16000 रन पूरे किए. वह इस आंकड़े को छूने वाले पाकिस्तान के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं.
पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज इंजमाम उल हक हैं, जो अकेले पाकिस्तानी हैं जिन्होंने 20 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाए हैं.
लक्ष्य का पीछा करते हुए
📡 स्रोत: ABP Live Khel