अपराध

कार ने दुर्गा पंडाल के बाहर खड़े लोगों को रौंदा:बलरामपुर में 3 की मौत, 5 गंभीर घायल, दुर्गा पंडाल पर आरती देख रहे थे लोग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कार ने दुर्गा पंडाल के बाहर खड़े लोगों को रौंदा:बलरामपुर में 3 की मौत, 5 गंभीर घायल, दुर्गा पंडाल पर आरती देख रहे थे लोग

बलरामपुर में दुर्गा पंडाल के बाहर खड़े लोगों को कार ने रौंद दिया। हादसे में 3 की मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर घायल हैं। आरती खत्म होने के बाद मंदिर के सामने बैठे लोग अचानक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। हादसे घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।

शुरुआती जानकारी में चालक के नशे में होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। घटना शनिवार 11 बजे ग्राम पंचायत बेलहा में दुर्गा मंदिर के सामने हुई। आरती खत्म होने के बाद कुछ लोग सड़क किनारे पर्दा लगाकर वीडियो देख रहे थे। इसी दौरान गौरा रोड की तरफ से आ रही फोर्ड कार संख्या यूपी 32 के 2425 ने वहां बैठे लोगों को टक्कर मार दी।

अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र की है। इसी दौरान अनियंत्रित होकर आ रही कार टेंट का कुछ हिस्सा तोड़ते हुए वहां मौजूद लोगों पर चढ़ गई। कार की चपेट में आने से 7 लोग घायल हो गए जिस में 3 की मौत हो गयी और चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें बहराइच जिले के लिए रिफर किया गया वहां घायलों का इलाज जारी है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच में जुट गई है। तीन लोगों की मौत, कई परिवारों में मातम हादसे में पाटेश्वरी प्रसाद उर्फ महता प्रसाद (42), मनोज सिंह (51) और गणेश पांडेय (45) की मौत हो गई। पाटेश्वरी प्रसाद, मणिराम के बेटे थे। मनोज सिंह, उदयभान सिंह के बेटे और गणेश पांडेय, राममिलन के बेटे थे।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया दुर्घटना में छेदीराम (50), घोपराम (31), डब्लू (37) और मुकेश तिवारी (30) सहित पांच लोग घायल हुए हैं। सभी पीड़ित चरनगहिया-बेलहा गांव के निवासी बताए गए हैं। ग्रामीणों ने हादसे के तुरंत बाद घायलों की मदद शुरू की और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चालक हिरासत में, नशे में होने की आशंका सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर हादसे में शामिल फोर्ड कार को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जानकारी में चालक के नशे में होने की आशंका सामने आई है।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खबर अपडेट की जा रही है…

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।