अपराध

कारगिल हीरो पर गुरुग्राम में जानलेवा हमला:पार्किंग पर झगड़ा, रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन की कोहनी फ्रैक्चर; होटल में डिनर को गए थे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
कारगिल हीरो पर गुरुग्राम में जानलेवा हमला:पार्किंग पर झगड़ा, रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन की कोहनी फ्रैक्चर; होटल में डिनर को गए थे

गुरुग्राम में कारगिल युद्ध के योद्धा रहे रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मैग्नम ग्लोबल पार्क के पार्किंग अटेंडेंट ने उन पर लोहे की रॉड से हमला किया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और कोहनी में फ्रैक्चर हुआ। गुप्ता ने इस मामले में सेक्टर 65 थाने में शिकायत दी है।

जिसमें कहा कि अटेंडेंट ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने पुलिस पर मदद नहीं करने और अस्पताल पर गलत MLC रिपोर्ट देने का भी आरोप लगाया है। पूरा मामला गाड़ी के पार्किंग विवाद से जुड़ा है। एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन गोंजो रेस्टोरेंट में परिवार के साथ डिनर के लिए गए थे। वहां उनकी गाड़ी पार्क करने के लिए मल्टी लेवल पार्किंग में लगातार चक्कर कटवाए।

उसके बाद पार्किंग कराने से मना कर दिया। उल्लेखनीय है कि गुप्ता ने साल 1999 के ऐतिहासिक कारगिल युद्ध के दौरान चलाए गए ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में भाग लिया था। जानिये…ग्रुप कैप्टन ने घटना को लेकर क्या बताया आधे घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस अमित गुप्ता के मुताबिक, मौके पर सुरक्षा गार्ड और पार्किंग स्टाफ मौजूद था, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की।

उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन पर भी फोन किया। उनका आरोप है कि करीब आधे घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसी दौरान रेस्टोरेंट के एक शेफ ने बीच-बचाव किया। इससे उनकी जान बच सकी। कोहनी की हड्डी में प्लेट डालकर सर्जरी हमले में गुप्ता के सिर और कोहनी में गंभीर चोट आई। उन्हें एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल ले जाया गया।

वहां उनकी सर्जरी की गई। कोहनी की हड्डी को प्लेट के जरिए जोड़ा गया। गुप्ता का कहना है कि हमला अचानक हुआ था। उन्हें बचाव का मौका तक नहीं मिला। अस्पताल की MLC रिपोर्ट पर भी सवाल गुप्ता ने आरोप लगाया कि अस्पताल ने गलत MLC रिपोर्ट तैयार की। उनका कहना है कि रिपोर्ट में सिर से खून निकलने और कोहनी की चोट का जिक्र ही नहीं है।

उन्हें पुलिस से भी कोई मदद नहीं मिल रही। गुप्ता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने हत्या के प्रयास और गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में FIR दर्ज करने की मांग की है। FIR दर्ज, सीसीटीवी से आरोपी की पहचान गुरुग्राम पुलिस की पीआर टीम के मुताबिक सेक्टर-65 के थाने में शिकायत के बात पुलिस ने पीड़ित तक पहुंची।

पुलिस ने रविवार देर शाम

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गुरुग्राम में कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिक, रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता पर मैग्नम ग्लोबल पार्क के अटेंडेंट द्वारा लोहे की रॉड से जानलेवा हमला हुआ। यह घटना पार्किंग पर झगड़े के दौरान हुई, जिससे गुप्ता के सिर पर गंभीर चोट और कोहनी में फ्रैक्चर हुआ। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देशभक्तों के प्रति हिंसा और सम्मान की कमी को उजागर करता है, जो समाज में असुरक्षा की भावना बढ़ा सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग सार्वजनिक स्थानों पर अपनी सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्क हो ज

🎙️ जनता का संदेश का मत

गुरुग्राम में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि किसी भी विवाद को हिंसा के बजाय संवाद और कानूनी रास्तों से सुलझाना चाहिए। यदि किसी को धमकी या अपमान महसूस हो, तो तुरंत पुलिस या संबंधित संस्था से मदद माँगें। समाज में सहनशीलता और सहानुभूति को बढ़ावा देकर हम ऐसे अपराधों को रोक सकते हैं। पीड़ित के प्रति गहरी संवेदना और उसके परिवार को शक्ति की शुभकामनाएँ।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।