करौली की 144 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक 22.56% वोटिंग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
करौली जिले की पांच पंचायत समितियों की 144 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 10 बजे तक 22.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, वहीं सुरक्षा के लिए ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
करौली, 16 नवम्बर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के अंतिम चरण में सोमवार को करौली जिले की पांच पंचायत समितियों की 144 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही मतदाता केंद्रों पर पहुंचने लगे। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं। सुबह 10 बजे तक जिले में 22.56 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। मतदान शाम 6 बजे तक होगा।
जिले की टोडाभीम, बालघाट, कुड़गांव, मंडरायल और सपोटरा पंचायत समितियों की 144 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराया जा रहा है। इनमें कुल 1358 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुड़गांव की 32 ग्राम पंचायतों में सबसे अधिक 344 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मकनपुर ग्राम पंचायत में सर्वाधिक 23 प्रत्याशी मैदान में हैं।
चुनाव में 4 लाख 48 हजार 931 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए 481 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कुल मतदान केंद्रों में 25 फीसदी क्रिटिकल श्रेणी में हैं, जहां हथियारबंद जवानों की तैनाती के साथ वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा और एसपी लोकेश सोनवाल सहित अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
बाइट --1-- पुष्प लता- मतदाता
💡 पृष्ठभूमि (Background)
करौली जिले की 144 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान चल रहा है, जो पंचायती राज आम चुनाव‑2026 का अंतिम चरण है। यह चुनाव ग्रामीण शासन की आधारशिला को मजबूत करने का अवसर है। इस चुनाव का महत्व इसलिए है क्योंकि पंचायतें स्थानीय विकास योजनाओं का मुख्य कार्यान्वयनकर्ता हैं और उनका चुनावी परिणाम सीधे ग्रामीण जनता के जीवन को प्रभावित करता है। यदि चुनाव सुचारू रूप से हो और नई पंचायतें सक्षम हों, तो कृषि, जल, सड़क और शिक्षा जैसी सेवाओं में सुधार संभव है, जिससे ग्रामीण समुदायों की जीवन गुणवत्त
🎙️ जनता का संदेश का मत
लोकतंत्र की शक्ति हर वोट में निहित है, परंतु सच्ची प्रगति तभी संभव है जब हम मतदान के साथ-साथ समाजिक जिम्मेदारी भी निभाएँ। चुनावी मैदान पर शांति और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती आवश्यक है, परंतु हमें स्वयं भी संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के रास्ते खोजने चाहिए—कानूनी मार्ग, मध्यस्थता, संवाद। हर नागरिक को अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए समाज के कल्याण के लिए योगदान देना चाहिए, ताकि ‘जनता का संदेश’ की ध्वनि सच्ची समानता और न्याय की ओर गूँजती रहे।