भोपाल

करियर कॉलेज ऑटोनॉमस में एनएसएस दिवस समारोह

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
करियर कॉलेज ऑटोनॉमस में एनएसएस दिवस समारोह

कैरियर कॉलेज (ऑटोनॉमस), भोपाल द्वारा एन एस‌ एस दिवस पर सामाजिक गतिविधियां आयोजित की गई जिसके अंतर्गत एन एस एस‌ वॉलिंटियर्स ने कार्यक्रम समन्वयक एवं एनएसएस प्रभारी श्रीमती ज्योत्स्ना कानूनगो के मार्गदर्शन में सामाजिक गतिविधियों के तहत करियर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज भोपाल में मरीजों से भेंट कर उन्हें फल एवं बिस्किट के पैकेट वितरित किए

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जसविंदर मेहता के स्वागत से हुआ। इसके पश्चात उन्होंने एनएसएस की स्थापना, लक्ष्य, उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रेरणादायक उद्बोधन दिया तथा एनएसएस स्वयंसेवकों को सामाजिक सेवा में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा एनएसएस लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर में शामिल स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती ज्योत्सना कानुंगो द्वारा आभार प्रदर्शन किया

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।