व्यापार

कर्मचारी-मजदूरों के लिए बुरी खबर, अब तक लागू नहीं हुए 4 लेबर कोड- रिपोर्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कर्मचारी-मजदूरों के लिए बुरी खबर, अब तक लागू नहीं हुए 4 लेबर कोड- रिपोर्ट

कर्मचारियों और मजदूरों की भलाई के लिए बीते साल देश में चार नए लेबर कोड लागू किए गए थे.

लेकिन एक साल बीत जाने पर भी कई कंपनियों ने इसे अब तक पूरी तरह से लागू नहीं किया है.

कंपनियों को सबसे ज्यादा परेशानी कर्मचारियों की सैलरी तय करने, पेरोल सिस्टम में बदलाव और नए नियमों का पालन करने में आ रही है.

इस बात का खुलासा हाल ही में की गई ग्रांट थॉर्नटन भारत की एक सर्वे रिपोर्ट में हुआ है.

इस सर्वे रिपोर्ट में सामने आया है कि केवल 50% कंपनियों ने ही पूरी तरह से इसे लागू किया है.

वहीं इस सर्वे में अलग-अलग क्षेत्रों की 200 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया.

अब नहीं किया गया लागू इस सर्वे के मुताबिक, नया लेबर कोड लागू करने के लिए कंपनियों की तैयारी अभी अधूरी है.

अब तक केवल 50.6% कंपनियों ने कहा कि वो नए कानून लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. तो वहीं 28.8% कंपनियां अभी इसे लागू करने क तैयारी कर रही हैं.

साथ ही 11.7% कंपनियों ने अभी तक इस दिशा में काम शुरू नहीं किया है और 9% कंपनियों को तो नए बदलावों की जानकारी ही नहीं है.

इसका मतलब है कि करीब आधी कंपनियां अभी भी नए नियमों को पूरी तरह लागू करने की स्थिति में नहीं हैं.

क्यों नहीं हो रहा अब तक लागू?

नए लेबर कोड के कारण कंपनियों को कर्मचारियों पर ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है.

सर्वे में 74.4% कंपनियों ने माना है कि नए वेतन नियमों से उनका खर्च बढ़ेगा. 49.6% कंपनियों को लगता है कि खर्च 5% तक बढ़ सकता है. 12% कंपनियों का अनुमान है कि खर्च 5% से ज्यादा बढ़ेगा.

तो वहीं 12.8% कंपनियों का मानना है कि उनके खर्च पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

कंपनियों के मुताबिक, ग्रेच्युटी और प्रोविडेंट फंड (PF) में योगदान बढ़ने से खर्च पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है.

सैलरी के नियमों में भी हुआ बदलाव

नए कानूनों में सैलरी स्ट्रक्चर बदल गया है.

इसका असर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी, भत्तों, पीएफ और ग्रेच्युटी की गणना पर पड़ सकता है.

सर्वे में 66.2% कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के सैलरी स्ट्रक्चर का रिव्यू किय

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।