अपराध

कर्नाटक PSC भर्ती घोटाला: ED ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कर्नाटक PSC भर्ती घोटाला: ED ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

अक्टूबर 07, नई दिल्ली: कर्नाटक में प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग से जुड़े कथित भर्ती घोटाले के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने आयोग के निलंबित अध्यक्ष शिवशंकरप्पा एस. साहुकार और सदस्य बी.वी. गीता को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी दोनों से वित्तीय लेन-देन, दस्तावेजों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है।

इस मामले में ईडी इससे पहले कर्नाटक पीएससी के पूर्व परीक्षा नियंत्रक और आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार तथा कथित बिचौलिए बसवराज कन्नाले को भी गिरफ्तार कर चुकी है। ईडी का आरोप है कि कुछ बिचौलियों ने उम्मीदवारों से संपर्क कर 400 वेटनरी अधिकारी पदों पर चयन के लिए प्रति उम्मीदवार 70 से 80 लाख रुपये तक की रिश्वत की मांग की थी।

जांच एजेंसी कथित रिश्वतखोरी के साथ-साथ पेपर लीक, ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ और आयोग के अधिकारियों के रिश्तेदारों को अंतिम चयन में कथित तौर पर फायदा पहुंचाने के आरोपों की भी जांच कर रही है। इसके साथ ही ईडी अब मामले से जुड़े धन के प्रवाह और कथित नेटवर्क की पूरी कड़ी खंगालने में जुटी है।

FILE PHOTO

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।