अपराध

कर्नाटक के शख्स की UAE में हत्या:शव को 9 टुकड़ों में काटकर दो बैग में रखा; कार से बरामद हुआ, पत्नी-बेटा भी लापता

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026 👁️ 7 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
कर्नाटक के शख्स की UAE में हत्या:शव को 9 टुकड़ों में काटकर दो बैग में रखा; कार से बरामद हुआ, पत्नी-बेटा भी लापता

कर्नाटक के उडुपी जिले के एक शख्स की संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह में हत्या कर दी गई। उसकी लाश 9 टुकड़ों में मिली। शव को दो बैग में भरकर एक कार में रखा गया था। मृतक की पहचान एल्विन प्रकाश कुंदर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मृतक के भाई अनिल प्रशांत कुंदर ने मंगलवार को दी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की पत्नी और बेटा भी लापता हैं।

हालांकि, उनके बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। कुंदर 14 साल से शारजाह एयरपोर्ट पर काम कर रहा था प्रकाश कुंदर पिछले 14 साल से शारजाह एयरपोर्ट पर काम कर रहा था। पिछले साल दिसंबर में वह अपने घर आया था और इसके बाद वापस शारजाह लौट गया था। उसकी पत्नी टीना कुंदर उडुपी के उदयवारा की रहने वाली हैं और शारजाह में एक स्कूल में टीचर हैं।

उनका बेटा भी शारजाह में 10वीं क्लास में पढ़ रहा है। मृतक के भाई अनिल प्रशांत कुंदर ने 21 सितंबर को उडुपी के एसपी से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की। अनिल ने बताया कि उन्होंने 20 जुलाई को अपने भाई प्रकाश को फोन किया था, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बजाय उनके पास एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि वह ठीक है।

अनिल के मुताबिक, प्रकाश ने पहले कभी इस तरह मैसेज के जरिए उनसे बात नहीं की थी, इसलिए उन्हें शक हुआ। वॉचमैन ने बताया कि प्रकाश भारत जा चुका है करीब एक हफ्ते बाद जब अनिल ने दोबारा फोन किया, तब भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने शारजाह में रहने वाले प्रकाश के क्लासमेट मनोहर से संपर्क किया और प्रकाश का पता लगाने के लिए कहा।

मनोहर प्रकाश को कंपनी की ओर से दिए गए फ्लैट पर पहुंचा। वहां मौजूद वॉचमैन ने बताया कि प्रकाश भारत जा चुका है। इसके बाद अनिल ने कंपनी के एचआर विभाग से संपर्क किया। वहां से भी शुरुआत में उन्हें बताया गया कि प्रकाश भारत लौट गया है। पासपोर्ट रिकॉर्ड से सामने आया कि प्रकाश शारजाह में ही था अनिल ने अगले दिन कंपनी से दोबारा संपर्क किया और बताया कि प्रकाश भारत नहीं आया है।

उन्होंने कंपनी से उसके बारे में जानकारी जुटाने को कहा। कंपनी ने जब पासपोर्ट रिकॉर्ड चेक किए तो पता चला कि प्रकाश अभी भी शारजाह में था। इसके बाद उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई। जांच के दौरान प्रकाश का शव ओमान जाने वाले रास्ते के पास खड़ी एक कार से बरामद हुआ। शव को 9 टुकड़ों में काटकर दो बै

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

इस दुखद घटना से यह सिखता है कि हिंसा के बजाय संवाद, कानूनी मार्ग और परामर्श से विवादों का समाधान संभव है। परिवारिक संघर्षों में शांत मन से बातचीत, मध्यस्थता और मनोवैज्ञानिक सहायता से आपसी समझ बढ़ाई जा सकती है। समाज को चाहिए कि हम सहानुभूति और समर्थन से ऐसे संकटों को रोके, ताकि हर परिवार सुरक्षित और सशक्त रहे।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।