मनोरंजन

कर्नाटक में 100 करोड़ कमाने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बनी 'रामायण', कन्नड़ भाषा में भी 50 करोड़ कमाकर रचा इतिहास

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कर्नाटक में 100 करोड़ कमाने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बनी 'रामायण', कन्नड़ भाषा में भी 50 करोड़ कमाकर रचा इतिहास

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण' लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही है और कई नए रिकॉर्ड भी कायम कर रही है.

आठ दिनों में ही 1 हजार करोड़ रुपये कमा चुकी रामायण ने अब कन्नड़ भाषा और कर्नाटक में भी इतिहास रच दिया है. ये कर्नाटक में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है.

जबकि कन्नड़ भाषा में 50 करोड़ की कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड भी रामायण के नाम दर्ज हो गया है.

कन्नड़ में 50 करोड़ कमाने वाली पहली हिंदी फिम बनी 'रामायण'

रामायण 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई.

फिल्म भारत में हिंदी के अलावा तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी उपलब्ध है.

हिंदी के साथ-साथ इसे भारी तादाद में इन साउथ इंडियन भाषाओं के दर्शक भी देख रहे हैं.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रामायण के कन्नड़ वर्जन ने पहले दिन 5 नवंबर को 7.25 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 5.15 करोड़ रुपये कमाए थे.

वहीं फिल्म की गुरुवार, 12 नवंबर तक आठ दिनों में कन्नड़ लैंग्वेज में टोटल नेट कमाई 48.95 करोड़ रुपये हो गई थी.

जबकि शुक्रवार, 13 नवंबर को नौवें दिन रामायण ने शाम 6 बजे तक 1.77 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और ये आंकड़ा अब 50 करोड़ रुपये के पार हो गया. इसी के साथ ये मुकाम हासिल करने वाली रामायण पहली हिंदी फिल्म बन गई.

कर्नाटक में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म

अब बात उस रिकॉर्ड की करते है जो रामायण ने कर्नाटक के नजरिए से बनाया है.

सैकनिल्क ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रामायण का कर्नाटक में सभी भाषाओं से कुल कलेक्शन 100 करोड़ रुपये (ग्रॉस) के पार कर गया है. इसने कर्नाटक में अब तक टोटल 101.35 करोड़ रुपये कमा लिए है.

अब रामायण कर्नाटक में 100 करोड़ कमाने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई. पहले नंबर पर 'धुरंधर 2' शामिल है.

तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषा का कलेक्शन भी जानिए

कन्नड़ भाषा के अलावा रामायण के तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा के कलेक्शन के बारे में भी जान लेत

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कर्नाटक में बॉलीवुड की "रामायण" ने 100 करोड़ रुपये की कमाई कर के दूसरा रिकॉर्ड बनाया, जबकि कन्नड़ में 50 करोड़ की कमाई के साथ इतिहास रचा। यह विषय भारतीय सिनेमा की भाषा-सीमा पार सफलता को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि एक ही फिल्म अलग-अलग भाषाई क्षेत्रों में कैसे अलग-अलग दर्शकों को आकर्षित कर सकती है और राजस्व बढ़ा सकती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है: यह दर्शकों को विविधता के साथ बड़े पैमाने पर मनोरंजन का विकल्प देता है और फिल्म उद्योग को नई भाषा में निवेश के लिए प्रेर

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।