राजनीति

कारोबारी विनोद के परिवार से मिलने गोंडा आएंगे अजय राय:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को देख पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग की, कई कांग्रेसी नजरबंद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
कारोबारी विनोद के परिवार से मिलने गोंडा आएंगे अजय राय:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को देख पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग की, कई कांग्रेसी नजरबंद

गोंडा में हुए विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। कल जहां यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद गोंडा में धरने पर बैठे थे, वहीं सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.

राजपाल कश्यप और कई सपा नेताओं को हिरासत में लिया गया था। वहीं आज शनिवार को यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी अपनी यूपी कांग्रेस कमेटी और गोंडा जिला कांग्रेस कमेटी के साथ मृतक विनोद साहनी के घर पहुंचेंगे। वे परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताएंगे। कांग्रेस पार्टी कार्यालय द्वारा आज आज शनिवार सुबह 10:30 बजे जारी कार्यक्रम के अनुसार, यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 11:30 बजे लखनऊ स्थित अपने आवास से कार से परसपुर थाना क्षेत्र के रेक्सडिया गांव के लिए निकलेंगे।

दोपहर 1:30 बजे पीड़ित के घर पहुंचेंगे अजय राय आज दोपहर 1:30 बजे के करीब बर्तन कारोबारी विनोद साहनी की हत्या को लेकर उनके परिजनों से मिलेंगे। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी गोंडा के सदस्य भी उनके साथ रहेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे दोपहर 2:00 बजे गोंडा से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ यूपी कांग्रेस कमेटी के कई नेता, गोंडा के कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, कांग्रेस प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता भी गोंडा में मौजूद रहेंगे। जगह-जगह पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के गोंडा दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।

गोंडा-करनैलगंज-परसपुर जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग की गई है। अजय राय के दौरे से पहले कई कांग्रेसी नेताओं को उनके घर पर ही नजरबंद किया गया है और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने की इजाजत नहीं मिल रही है। गोंडा कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने बताया कि आज हमारे प्रदेश अध्यक्ष आ रहे हैं हम लोग परिवार से मुलाकात करेंगे लेकिन उससे पहले पुलिस ने हम लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।

किसी भी हालत में हम लोग पीड़ित परिवार के घर जरूर जाएंगे कल जब मंत्री जा सकते हैं तो हम लोग आज क्यों नहीं जा सकते।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।