1 करोड़ की 20.696 किलो अवैध अफीम जब्त
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राजस्थान में पंचायत चुनावों के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत सिरोही पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आबूरोड रीको थाना पुलिस ने मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक मिनी ट्रक से 20 किलो 696 ग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने मध्यप्रदेश निवासी 24 वर्षीय आरोपी महादेव प्रजापत को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि अफीम नीमच से गुजरात के सिद्धपुर सप्लाई की जा रही थी।
सिरोही, 30 अक्टूबर। राजस्थान में पंचायत चुनावों से पहले नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिरोही पुलिस ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अवैध अफीम की खेप पकड़ी है। आबूरोड रीको थाना पुलिस ने मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक मिनी ट्रक से 20 किलो 696 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया है।
मामले में मध्यप्रदेश निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अफीम की खेप मध्यप्रदेश से गुजरात लेकर जा रहा था। दरअसल, आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.
अजेय सिंह राठौड़ के निर्देशन में आबूरोड रीको थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत के नेतृत्व में पुलिस टीम मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी और वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान गुरुवार शाम गुजरात सीमा की ओर से आ रहे राजस्थान नंबर के एक मिनी ट्रक को रुकवाया गया।
संदेह होने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। इस दौरान केबिन में रखे एक बैग से भारी मात्रा में अवैध अफीम का दूध बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से 20 किलो 696 ग्राम अफीम जब्त कर मिनी ट्रक को सीज कर दिया। पुलिस ने मौके से मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के धराड़ गांव निवासी 24 वर्षीय महादेव प्रजापत को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अफीम की यह खेप मध्यप्रदेश के नीमच से लेकर आया था और इसे गुजरात के सिद्धपुर में सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस के अनुसार जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अब पुलिस इस तस्करी नेटवर्क के मुख्य सरगना और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। इस पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार और वृत्ताधिकारी आबूरोड जितेंद्र सिंह राठौड़ का सुपरविजन रहा। वहीं थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक भवानी सिंह, कांस्टेबल बाबू सिंह और दिलीप सिंह की विशेष भूमिका रही।
टीम में कांस्टेबल ओमप्रकाश मालदेव और चालक कांस्टेबल अरुण सिंह भी शामिल रहे। फिलहाल सिरोही पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर अफीम तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस की इस कार्रवाई को पंचायत चुनावों से पहले अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राजस्थान में चल रहे पंचायत चुनावों के दौरान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के अंतर्गत पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी पर कड़ी कार्रवाई की। 20.696 किलो अवैध अफीम, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है, मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान मिनी ट्रक से बरामद हुई। यह मामला दिखाता है कि चुनावी माहौल में भी तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसी कार्रवाई से जनता को यह आश्वासन मिलता है कि नशे के दुरुपयोग पर नियंत्रण है, और इससे समाज में नशे से संबंधित अपराधों में गिरावट की उम्मीद की जा सकती है।
🎙️ जनता का संदेश का मत
मादक पदार्थों की तस्करी से समाज की नींव कमजोर होती है, परंतु हमें हिंसा के बजाय शिक्षा, रोजगार और जागरूकता से समाधान ढूंढ़ना चाहिए। युवा वर्ग को वैध मार्गों में निवेश करने के लिए प्रेरित करें, जिससे वे अपनी क्षमताओं से समाज में योगदान दें। कानून का पालन करते हुए, सहानुभूति और समर्थन के साथ पीड़ितों की सहायता करें, ताकि अपराध के चक्र को तोड़कर एक स्वस्थ, समृद्ध समाज का निर्माण हो सके।