राज्य

कर्पूरी जयंती पर ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जदयू की बैठक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कर्पूरी जयंती पर ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जदयू की बैठक

बैठक में कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के साथ-साथ प्रदेशभर में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजन करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

29 नवंबर, पटना (पटना, बिहार) : आगामी 24 जनवरी को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से आयोजित होने वाले ‘कर्पूरी जयंती पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पटना में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के साथ-साथ प्रदेशभर में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजन करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, बिहार सरकार के मंत्री शैलेश कुमार और मदन सहनी, सांसद अजय मंडल, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, विधायक, विधान पार्षद समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और प्रदेशभर से आए पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बबलू कुमार मंडल ने की। इस दौरान नेताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों और नीतीश कुमार के सुशासन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित करने पर जोर दिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।