कर्तव्य भवन-3 में रक्तदान शिविर और बाल वाटिका की शुरुआत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 19, नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-3 में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान कर रहे केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की और उनके प्रयासों की सराहना की।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रक्तदान एक निस्वार्थ सेवा है, जिससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए रक्तदान के महत्व पर जोर दिया।
इसके साथ ही डॉ. जितेंद्र सिंह ने कर्तव्य भवन-3 में बाल वाटिका की शुरुआत भी की। इस पहल से भवन में कार्यरत केंद्रीय कर्मचारियों, खासकर महिला कर्मचारियों को बच्चों की देखभाल में सुविधा मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने बाल वाटिका का जायजा लिया, बच्चों के साथ समय बिताया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
बाल वाटिका में बच्चों के लिए आरामदायक बिस्तर, खिलौने और फीडिंग रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों को काम के दौरान राहत देना और बच्चों की सुरक्षित देखभाल सुनिश्चित करना है।
(वीडियो कैप्शन: राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-3 में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया।)