राजनीति

कार्तिगई दीपम विवाद: CM विजय पर गठबंधन के दलों का दबाव? BJP-VHP भड़की

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कार्तिगई दीपम विवाद: CM विजय पर गठबंधन के दलों का दबाव? BJP-VHP भड़की

तमिलनाडु के मदुरै जिले की तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपाथून पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम नहीं जलाया गया.

तमिलनाडु में विजय की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नजर अंदाज करते हुए तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी के खंभे पर दीपक न जलाकर उची पिल्लयार मंदिर के पास दीपक जलाने का फैसला किया.

इसको लेकर BJP-VHP ने विजय सरकार पर तीखा हमला बोला है.

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के तरफ से जारी आदेश को भी TVK सरकार ने नजर अंदाज कर दिया.

हालांकि, इस बीच ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि अगर दीपाथून पर कार्तिगई दीपम पर दीपक जलाया जाता तो विजय को नुकसान हो सकता था.

तमिलनाडु में TVK को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML), विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK), CPI, CPI(M) और कांग्रेस समर्थन देती है.

इन पार्टियों ने विवादित जगह पर दूसरा दीपक जलाने का कड़ा विरोध किया था.

BJP के प्रदेश अध्यक्ष का बयान

दीपाथून पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम ने जलाने के मामले पर BJP के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने बताया कि मद्रास हाई कोर्ट ने मामले पर हस्तक्षेप किया.

उन्होंने हिरासत में लिए गए लोगों को तुरंत रिहा करने करने और कलेक्टर-पुलिस अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद पिल्लयार मंदिर में दीपक जला दिया गया.

VHP ने मंगलवार को तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाया कि उसने मदुरै के पास तिरुप्परनकुंद्रम में कार्तिगई दीपम जलाने के मामले में खुद को सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ऊपर मान लिया है.

VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल का बयान

VHP ने कहा कि इन घटनाओं से कानून के शासन और न्यायपालिका की गरिमा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं.

VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने X पर एक पोस्ट में कहा, "आज तमिलनाडु में जो हुआ, मुझे उसी बात का डर था.

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के ऊपर अपनी सर्वोच्चता थोप दी है." तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को विवादित स्तंभ पर एक बार के लिए कार्तिगई दीपम जलाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना की.

इस घटना ने एक ब

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कार्तिगई दीपम एक प्राचीन तमिल परम्परा है, जिसमें मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाया जाता है। 2024 में विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को अनदेखा कर दीप नहीं जलाया और इसके स्थान पर उची पिल्लयार मंदिर के पास दीपक जलाने का आदेश दिया। यह कदम BJP‑VHP ने आलोचना का निशाना बनाया, क्योंकि वे मानते हैं कि SC निर्णय का उल्लंघन हो रहा है। यह विवाद धार्मिक संवेदनशीलता और न्यायालय के आदेशों के प्रति सम्मान पर प्रश्न उठाता है, जिससे आम जनता में धार्मिक सहिष्णुता और कानूनी पालन पर चर्चा तेज हो स

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।