देश

कार्तिगई दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कार्तिगई दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

27 नवंबर, नई दिल्ली : मदुरै के थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर जारी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ मामले की सुनवाई करेगी।दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को एक अहम आदेश देते हुए 24 नवंबर को विवादित दीपथून स्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति दी थी।

लेकिन 24 नवंबर को विवादित स्तंभ पर दीपक नहीं जलाया गया। मंदिर प्रशासन ने पारंपरिक स्थान यानी उचिपिल्लैयार मंदिर के पास स्थित दीप मंडपम में ही दीप प्रज्ज्वलित किया।इसके बाद याचिकाकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप लगाते हुए अवमानना याचिकाएं दाखिल कीं।

वहीं, मदुरै के जिला कलेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर बताया है कि मंदिर के ट्रस्टियों ने विवादित स्तंभ पर दीप जलाने की अनुमति नहीं दी थी। (File Photo)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।