कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर को:शिव जी और त्रिपुरासुर से जुड़ी है कार्तिक पूर्णिमा की कथा, जानिए इस दिन कौन-कौन से शुभ काम करें
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →कार्तिक मास की पूर्णिमा 24 नवंबर, मंगलवार को पड़ रही है। इस तिथि पर कार्तिक महीना खत्म होता है। इस पूर्णिमा को देव दीपावली और त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं और जरूरतमंदों को दान देते हैं।
शाम के समय नदी, तालाबों और घरों में दीप जलाने की परंपरा भी है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर किए गए स्नान, दान, जप, तप और दीपदान से अक्षय पुण्य मिलता है। अक्षय का अर्थ है ऐसा पुण्य, जिसका प्रभाव जीवनभर बना रहता है। यही वजह है कि इस दिन श्रद्धालु अपनी सामर्थ्य के अनुसार धर्म-कर्म करते हैं।
भगवान शिव ने किया था त्रिपुरासुर का वध उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं.
मनीष शर्मा के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा से जुड़ी कई पौराणिक मान्यताएं प्रचलित हैं। एक प्रचलित कथा के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के असुर का संहार किया था। त्रिपुरासुर के अत्याचारों से देवता परेशान थे। तब भगवान शिव ने उसका अंत करके देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी।
इस जीत की खुशी में देवताओं ने दीप जलाकर उत्सव मनाया। इसी कारण इस तिथि को त्रिपुरारी पूर्णिमा और देव दीपावली भी कहा जाता है। एक अन्य कथा कार्तिकेय स्वामी से जुड़ी हुई है। मान्यता है कि हिंदी पंचांग के आठवें महीने में भगवान कार्तिकेय ने तारकासुर का वध किया था। उनकी इस जीत से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने आठवें महीने का नाम अपने पुत्र कार्तिकेय के नाम पर कार्तिक रखा।
इस तरह कार्तिक मास का संबंध भगवान शिव और उनके पुत्र कार्तिकेय दोनों से माना जाता है। सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देकर करें दिन की शुरुआत कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान करें। ऐसा करना संभव न हो तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।
इसके बाद सूर्यदेव की पूजा करें। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तांबे के लोटे का इस्तेमाल करना चाहिए। लोटे में साफ पानी भरकर उसमें लाल फूलों की पंखुड़ियां, चावल और थोड़ा कुमकुम डालें। इसके बाद सूर्यदेव की ओर मुख करके धीरे-धीरे जल अर्पित करें। इस दौरान 'ऊँ सूर्याय नम:' मंत्र का जप करें। मान्यता है कि सूर्य पूजा से जीवन में सकारात्मकता, ऊर्जा और आत्मविश्वास बना रहता है।
गणेश पूजन के बाद करें विष्णु-लक्ष्मी का अभिषेक किसी भी शुभ धार्मिक कार्य की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा से करनी चाहिए। कार्तिक पूर्णिमा पर भी सबसे पहले गणेश जी का पूजन करें। इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करें। इस दिन विष्णु-लक्ष्मी का विशेष अभिषेक करने की परंपरा है। इसके लिए दक्षिणावर्ती शंख का उपयोग करना चाहिए।
अभिषेक करते समय 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करें। भगवान विष्णु को तुलसी दल और मिठाई का भोग लगाएं। माता लक्ष्मी को भी सुगंधित फूल अर्पित करें। इसके बाद भगवान की आरती करें और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें। शिवलिंग पर चढ़ाएं जल, दूध और पंचामृत त्रिपुरारी पूर्णिमा भगवान शिव की आराधना के लिए भी विशेष मानी जाती है।
इस दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाएं। इसके बाद पंचामृत से अभिषेक करें। पंचामृत दूध, दही, घी, मिश्री और शहद को एक साथ मिलाकर बनाया जाता है। अभिषेक पूरा होने के बाद शिवलिंग पर दोबारा साफ जल अर्पित करें। इसके बाद भगवान शिव को बिल्व पत्र, फूलों की माला और धतूरा चढ़ाएं।
शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं और दीपक जलाकर आरती करें। पूजा में 'ऊँ नम: शिवाय' मंत्र का जप करना चाहिए। भगवान शिव को मिठाई का भोग लगाएं। मान्यता है कि इस दिन शिव पूजा करने से भक्तों को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। अनाज, कपड़े और गर्म वस्त्र दान करें कार्तिक पूर्णिमा पर पूजा-पाठ के साथ दान-पुण्य का भी बहुत महत्व है।
इस दिन अपनी क्षमता के मुताबिक जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए। गरीबों को गेहूं, चावल, दाल और अन्य खाद्य सामग्री दान कर सकते हैं। इसके अलावा कपड़े, जूते-चप्पल और धन का दान करना भी शुभ माना जाता है। नवंबर का महीना होने के कारण इस समय ठंड बढ़ने लगती है। ऐसे में जरूरतमंद लोगों को कंबल, स्वेटर, शॉल और अन्य ऊनी वस्त्र देना अच्छा सेवा कार्य हो सकता है।
किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराना भी पुण्यदायी माना गया है। गौसेवा को भी इस दिन विशेष महत्व दिया जाता है। श्रद्धालु किसी गौशाला में जाकर गायों के लिए हरी घास और चारे का दान कर सकते हैं। इसके साथ ही गौशाला में गायों की देखभाल के लिए अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग भी दे सकते हैं।
📡 स्रोत: NewsData.io
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कार्तिक पूर्णिमा, जिसे देव दीपावली और त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है, हिंदू कैलेंडर के कार्तिक महीने की अंतिम पूर्णिमा है। यह दिन शिव जी और त्रिपुरासुर की कथा से जुड़ा है, जिसमें भक्त पवित्र स्नान, पूजा और दान करते हैं। इस परंपरा की महत्ता इसलिए है क्योंकि यह आध्यात्मिक शुद्धि और सामाजिक दान का प्रतीक है। जब लोग इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, तो वे न केवल शारीरिक स्वच्छता बल्कि मनोवैज्ञानिक शांति भी पाते हैं। इससे समाज में एकता, परोपकार और सांस्कृतिक पहचान की भावना बढ़ती है, जिससे