अपराध

कार्यालय में घुसकर रंगदारी मांगने का आरोप, मुकदमा दर्ज:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, देहली गेट थाने में पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
कार्यालय में घुसकर रंगदारी मांगने का आरोप, मुकदमा दर्ज:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, देहली गेट थाने में पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

मेरठ में नादिर अली एंड कंपनी के कार्यालय में घुसकर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सेल्स मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसकी पुलिस जांच में जुट गई है।

देहली गेट थाना क्षेत्र में नादिर अली एंड कंपनी है। कंपनी के सेल्स मैनेजर प्रदीप जोशी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 4 सितंबर, 2026 को दोपहर करीब दो बजे अमजद अली अपने साथियों फजलू, इमरान, यूसुफ पहलवान और राजा उर्फ बादशाह के साथ कार्यालय में घुस आया। आरोप है कि सभी ने वहां मौजूद कारिंदा मुतवल्ली फाइज आफताब और अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता शुरू कर की।

संपत्ति नाम करने का दबाव डालने का आरोप प्रदीप के मुताबिक, आरोपियों ने वक्फ संपत्ति को लेकर विवाद के बीच उसे अपने नाम करने का दबाव बनाया। आरोपियों ने धमकी दी कि संपत्ति उनके नाम नहीं की गई तो जान से मार दिया जाएगा। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और कथित तौर पर एक महीने के भीतर संपत्ति से कब्जा छोड़ने की चेतावनी दी गई।

सूचना पर फरार होने का आरोप कार्यालय में मौजूद सहयोगी नूर आलम ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद आरोपी कथित रूप से धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है और उनके खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वह फर्जी दस्तावेज से कब्जे का प्रयास कर रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी पीड़ित ने घटना के साक्ष्य के तौर पर कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई है। फुटेज में कार्यालय के भीतर कई लोगों के आने-जाने और विवाद की स्थिति साफ दिखाई दे रही है। पुलिस अब वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की जांच कर रही है।

SHO बोले- साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई SHO अतुल कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर मेरठ के नादिर अली एंड कंपनी के कार्यालय में घुसकर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले पाँच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बारे में है। यह घटना सीसीटीवी पर कैद हुई और पुलिस जांच का विषय बनी। इस प्रकार के अपराध से व्यापारिक माहौल पर गहरा असर पड़ता है, क्योंकि कार्यालयों में सुरक्षा की कमी और अवैध मांगें कर्मचारियों के मनोबल और कार्यस्थल की शांति को खतरे में डालती हैं। आम जनता के लिए यह एक चेतावनी है कि कामकाजी स्थानों में भी कानून और व्यवस्था को बनाए रखना आवश्यक है, ताकि ऐस

🎙️ जनता का संदेश का मत

हिंसा के बजाय संवाद और कानूनी रास्तों को अपनाना समाज के लिए सबसे बड़ा योगदान है। जब भी किसी विवाद का सामना हो, शांतिपूर्ण वार्ता, मध्यस्थता या अदालत की सहायता से समाधान खोजें। ऐसे कार्य से न केवल पीड़ित को न्याय मिलता है, बल्कि समाज में विश्वास और सहिष्णुता भी बढ़ती है। याद रखें, हर व्यक्ति को सम्मान और सुरक्षा का अधिकार है, और हम सभी मिलकर एक शांतिपूर्ण वातावरण बना सकते हैं।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।