कसाब के वकीलों को 16 साल बाद भी फीस नहीं:26/11 आतंकी हमले के बाद हाईकोर्ट में 9 महीने पैरवी की, सरकार से बकाया मांगा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुंबई में 26/11 आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब के दो वकीलों को 18 साल बाद भी पैरवी की फीस नहीं मिली है। अमीन सोलकर और फरहाना शाह ने 2010 में बॉम्बे हाईकोर्ट में करीब 9 महीने तक कसाब का बचाव किया था। महाराष्ट्र सरकार ने दोनों को पैरवी के लिए नियुक्त किया था। हाईकोर्ट में सुनवाई खत्म हुए 15 साल से ज्यादा समय बीत चुका है।
हालांकि, फीस कितनी है, यह पता नहीं चल पाया है। दोनों वकीलों का कहना है कि महाराष्ट्र स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (MSLSA) अब भी उनसे अदालत में पेश होने की तारीखों और काम के घंटों का विस्तृत ब्योरा मांग रही है, जबकि इतने साल बाद यह रिकॉर्ड जुटाना मुश्किल है। 2010 में हाईकोर्ट ने वकीलों को नियुक्त किया अमीन और फरहाना को हाईकोर्ट ने नामित किया था।
इसके बाद महाराष्ट्र स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (MSLSA) ने 8 जून 2010 को अधिसूचना जारी कर उनकी नियुक्ति की। यह अधिसूचना उस समय के सचिव एके सोनावणे ने जारी की थी। इसमें सोलकर की फीस स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के बराबर तय की गई थी। शाहा को मौत की सजा की पुष्टि वाले केस में अतिरिक्त पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के बराबर फीस मिलनी थी।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यह रकम 1,500 से 2,000 रुपए प्रतिदिन के बीच थी। सोलकर बोले- बार-बार पत्र लिखे, लेकिन समाधान नहीं अमीन ने कहा कि उन्हें अब तक पैरवी की फीस नहीं मिली है। उन्होंने महाराष्ट्र स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (MSLSA) को कई बार पत्र लिखकर भुगतान की मांग की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।
दोनों वकीलों का कहना है कि फीस का मामला उठाने पर अथॉरिटी उनसे विस्तृत बिल और मेमो मांगती है। इसमें कसाब की ओर से अदालत में पेश होने की हर तारीख और वहां बिताए गए घंटों का हिसाब देने को कहा जाता है। वकीलों ने इतने साल बाद इस मांग को अनुचित बताया है। उनका कहना है कि एक दशक से ज्यादा समय बीतने के बाद अदालत में हर दिन बिताए गए घंटों का इतना बारीक रिकॉर्ड जुटाना संभव नहीं है।
26/11 आतंकी हमले में 66 लोग मारे गए थे, कसाब को 4 साल बाद फांसी 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले में छह अमेरिकी नागरिकों समेत कुल 166 लोग मारे गए थे। इस दौरान हथियारों से लैस 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने शहर के प्रमुख ठिकानों पर 60 घंटे से ज्यादा समय तक कब्जा जमाए रखा था। बाद में कमांडो कार्रवाई में 9 आतंकियों को मार दिया गया।
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar