राजनीति

कसौली में रूठों को मनाकर चुनावी तैयारी में जुटे राजीव सैजल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कसौली में रूठों को मनाकर चुनावी तैयारी में जुटे राजीव सैजल

अक्तूबर 12, सोलन (हिमाचल प्रदेश): सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में पिछले विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद अब भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी से दूर हुए और उपेक्षा का शिकार रहे कार्यकर्ताओं को दोबारा मुख्यधारा में जोड़कर आगामी चुनावों के लिए संगठन को एकजुट करने की रणनीति तैयार की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं को मनाकर संगठन में सक्रिय किया जाएगा, ताकि आगामी चुनावों में एकजुटता के साथ मैदान में उतरा जा सके। डॉ. सैजल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कसौली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की खस्ताहालत, स्वास्थ्य संस्थानों की समस्याओं और पेयजल संकट के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हैं और जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेगी और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।

बाईट: डॉ. राजीव सैजल, भाजपा नेता

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कसौली में भाजपा की संगठनात्मक पुनर्निर्माण की कहानी है। 2017 के चुनाव में हार के बाद पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को पुनः एकजुट करने की कोशिश शुरू की। राजीव सैजल ने यह पहल शुरू की, जिससे पार्टी से दूर हुए कार्यकर्ताओं को मनाया जा रहा है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि भाजपा अपने कमजोर क्षेत्र में पुनः शक्ति स्थापित करने की योजना बना रही है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि चुनावी माहौल में बदलाव आएगा, और स्थानीय मुद्दों पर पार्टी की आवाज़ मजबूत होगी, जिससे मतदाताओं के विकल

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।