देश

काशी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ से पहले बोले पीएम मोदी, कहा- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
काशी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ से पहले बोले पीएम मोदी, कहा- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

Date- 31 Oct 2026, Delhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ से पहले लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि काशी से प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली तक चलने वाली यह ट्रेन लाखों श्रद्धालुओं, पर्यटकों, युवाओं और व्यापारियों की यात्रा को सुगम बनाएगी।

एक्स पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “दिल्ली और काशी के बीच रेल यात्रा करने वालों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। काशी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने से समय की बचत के साथ ही उनका अनुभव बेहतर होने वाला है। आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली से सुसज्जित यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है।”

आस्था और आधुनिकता को जोड़ेगी नई ट्रेन

प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी से प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल होते हुए दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लाखों श्रद्धालुओं, पर्यटकों, युवाओं और व्यापारियों की यात्रा को सुगम बनाएगी। उन्होंने कहा, “बाबा विश्वनाथ के दर्शन हों या संगम की यात्रा, यह ट्रेन आस्था को अवसर से और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी।” प्रधानमंत्री ने इस नई रेल सेवा के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।